Crime- यूपी: प्रदेश को ‘मेफेड्रोन’ हब बनाने की थी तैयारी, मिला अल्प्राजोलम बनाने का फॉर्मूला, डीआरआई ने डाला डेरा -#INA

जालौन में मेफेड्रोन की फैक्टरी और कानपुर से वहां तक कच्चा माल भेजने वाले तस्कर का पकड़ा जाना मामूली बात नहीं है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि गिरोह मुंबई के बाद अब यूपी को मेफेड्रोन का हब बनाने की साजिश रच रहा है। पुलिस को हाल ही में गिरफ्तार तस्कर रिजवान के मोबाइल फोन की जांच में इसके संकेत मिले हैं। मुंबई से मेफेड्रोन की यूपी में सप्लाई के दौरान होने वाले खतरे के चलते गिरोह ने यूपी के जालौन में ही मेफेड्रोन की फैक्टरी डाली।



वहीं, पुलिस को रिजवान के मोबाइल में अल्प्राजोलम (तंत्रिका तंत्र को शांत करने वाली दवा) बनाने का फार्मूला भी मिला है। मेफेड्रोन की तीव्रता को कम करने के लिए अल्प्राजोलम की मिलावट की आशंका है। फिलहाल, कमिश्नरेट पुलिस और राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) उनकी साजिश विफल करने के प्रयास में जुटी है। पुलिस की एक टीम मुंबई गई है,जबकि डीआरआई की टीम ने शहर में डेरा जमा रखा है।

Credit By Amar Ujala

Back to top button