Tach – करीब 10 साल बाद X ने बदला फोटो-वीडियो शेयर करने का तरीका, यूजर्स को मिला बड़ा अपडेट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने अपने यूजर्स के लिए मीडिया शेयरिंग की सुविधा बढ़ा दी है. अब यूजर्स एक पोस्ट में अधिकतम 20 फोटो और वीडियो अटैच कर सकेंगे. इससे पहले एक पोस्ट में सिर्फ चार मीडिया फाइलें शेयर करने की लिमिट थी. कंपनी ने इस बदलाव की जानकारी देते हुए बताया है कि नया फीचर मोबाइल ऐप और वेब दोनों पर उपलब्ध है.

इस अपडेट के बाद यूजर्स को कई फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए अलग-अलग पोस्ट या थ्रेड बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. खासतौर पर इवेंट अपडेट, ट्रैवल फोटोज, मार्केटिंग कंटेंट और दूसरे विजुअल पोस्ट शेयर करने वालों को इससे फायदा हो सकता है.

X पर अब एक पोस्ट में 20 फोटो और वीडियो की सुविधा

X के मोबाइल इंजीनियरिंग लीड Jonah Katz ने एक पोस्ट के जरिए इस बदलाव की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में 20 तक फोटो और वीडियो अपलोड किए जा सकते हैं. उन्होंने इसे प्लेटफॉर्म के लिए एक बड़ा अपडेट बताया.

नई लिमिट पहले की चार मीडिया फाइलों की सीमा से पांच गुना ज्यादा है. गौर करने वाली बात है कि X पर एक पोस्ट में चार फोटो या वीडियो अटैच करने की लिमिट करीब 10 साल से लागू थी.

इस बदलाव से यूजर्स एक ही पोस्ट में किसी इवेंट की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर सकेंगे. वहीं, ट्रैवल के दौरान खींची गई तस्वीरों या किसी प्रोडक्ट के कई विजुअल दिखाने के लिए अलग-अलग पोस्ट बनाने की जरूरत नहीं होगी.

Android और iPhone यूजर्स ऐसे इस्तेमाल करें नया फीचर

X के मुताबिक, वेब वर्जन पर यह सुविधा पहले से उपलब्ध है. Android और iOS यूजर्स को इसका फायदा उठाने के लिए अपने फोन में X ऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करना होगा.

X पर फोटो और वीडियो कैसे शेयर करें?

X ऐप से फोटो और वीडियो पोस्ट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. अपने फोन में X ऐप ओपन करें.
  2. ऊपर दिए गए कैमरा आइकन पर टैप करें. Home Timeline से बाईं ओर स्वाइप करके भी कैमरा खोला जा सकता है.
  3. फोटो लेने के लिए कैमरा शटर बटन दबाएं.
  4. जरूरत के मुताबिक कैप्शन और लोकेशन की जानकारी जोड़ें.
  5. पोस्ट तैयार होने के बाद ‘Post’ ऑप्शन चुनें.
  6. इसके बाद आपकी फोटो या वीडियो X पर शेयर हो जाएगी. अब नए अपडेट के साथ एक ही पोस्ट में 20 तक मीडिया फाइलें अटैच की जा सकती हैं.

X में लगातार जुड़ रहे हैं नए फीचर्स

X हाल के महीनों में अपने प्लेटफॉर्म में कई बदलाव कर रहा है. हाल ही में कंपनी ने अपने मोबाइल ऐप के लिए एक दर्जन से ज्यादा नए ऐप आइकन भी पेश किए थे. इसके अलावा, प्लेटफॉर्म सोशल नेटवर्किंग से आगे अपनी सेवाओं का विस्तार करने पर भी काम कर रहा है. इसी साल कंपनी ने अपनी फाइनेंशियल सर्विस X Money भी पेश की थी.


Source link

Back to top button