Tach – गूगल I/O 2026 में क्या होगा बड़ा खुलासा? जेमीनी AI से एंड्रॉयड 17 तक सब कुछ, जानें पूरी डिटेल

टेक दिग्गज गूगल अपने साल के सबसे बड़े इवेंट गूगल I/O 2026 की तैयारी कर रहा है. यह इवेंट 19 मई से शुरू होगा और 20 मई तक चलेगा. हर साल की तरह इस बार भी कंपनी AI, Android और स्मार्ट डिवाइसेस से जुड़े बड़े ऐलान कर सकती है.
इस बार सबसे ज्यादा फोकस गूगल के AI प्लेटफॉर्म Gemini पर रहने वाला है, जो अब कंपनी के लगभग हर प्रोडक्ट में शामिल होता जा रहा है.
इवेंट की तारीख, समय और कहां देखें
- तारीख: 19-20 मई 2026
- लोकेशन: Shoreline Amphitheatre, California
- टाइम (भारत): रात 10:30 बजे (19 मई)
यूजर्स इस इवेंट को YouTube और गूगल की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं.
Gemini AI रहेगा सबसे बड़ा हाइलाइट
जेमीनी का नया वर्जन इस इवेंट का मुख्य आकर्षण हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह AI पहले से ज्यादा तेज और स्मार्ट होगा. ऑटोमैटिक टास्क मैनेजमेंट, ऐप्स के बीच काम करने की क्षमता, डेली लाइफ को आसान बनाने वाले फीचर्स, यानी अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, बल्कि आपके काम भी करेगा.
Android 17 में क्या नया मिलेगा?
एंड्रॉयड 17 को लेकर भी बड़े अपडेट्स की उम्मीद है. कंपनी पहले ही इसका बीटा जारी कर चुकी है, लेकिन इवेंट में और फीचर्स सामने आ सकते हैं:
- फ्लोटिंग ऐप बबल्स
- बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल
- AI आधारित स्मार्ट सेटिंग्स
- एंड्रॉयड XR स्मार्ट ग्लासेस
गूगल अपने नए Android XR स्मार्ट ग्लासेस के बारे में भी जानकारी दे सकता है. इन ग्लासेस में: लाइव ट्रांसलेशन, नोटिफिकेशन डिस्प्ले, Gemini AI सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
नए प्लेटफॉर्म:
गूगल books और AluminiumOS
गूगल एक नए लैपटॉप प्लेटफॉर्म गूगलbooks और AluminiumOS पर भी काम कर रहा है, जो एंड्रॉयड और ChromeOS को मिलाकर एक नया एक्सपीरिएंस दे सकता है.
दूसरे AI टूल्स में भी अपडेट
इवेंट में ये AI टूल्स भी चर्चा में रह सकते हैं:
- Veo (वीडियो AI)
- Lyria (म्यूजिक AI)
- NotebookLM
- Beam
गूगल I/O 2026 सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि आने वाले टेक ट्रेंड्स की झलक है. जेमीनी AI, एंड्रॉयड 17 और स्मार्ट ग्लासेस जैसे अपडेट्स ये दिखाते हैं कि आने वाला समय AI-पावर्ड डिवाइसेस का होगा.
Source link







