Sport : आज यशस्वी जायसवाल बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड, DC vs RR मैच में केएल राहुल और अक्षर पटेल भी हासिल करेंगे खास मुकाम #INA

DC vs RR : आज आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ये आज के दिन के डबल हेडर का दूसरा मुकाबला होगा, जो शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इसके साथ ही इस मुकाबले का टॉस 7 बजे होगा. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल के पास 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल और केएल राहुल के निशाने पर भी दो बड़े रिकॉर्ड होंंगे. ये रिकॉर्ड कौन से होंगे, आइए इस बारे में जानते हैं.

आज यशस्वी जायसवाल बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड 

इस मैच में यशस्वी जायसवाल के पास तीन रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. जायसवाल इस मैच में 3 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लेंगे. इसके साथ ही वो इस मुकाबले में 19 रन बनाते ही 2500 आईपीएल रन भी बना लेंगे. इसके साथ ही अगर यशस्वी इस मैच में 6 चौके लगा लेते हैं तो वो आईपीएल में अपने 250 चौके पूरे कर लेंगे. आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनकी निगाहें इन तीन बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम करने पर होगी. 

राहुल के पास होगा खास उपलब्धि पाने का मौका

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल भी इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. दाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज के पास टी20 क्रिकेट में एक खास मुकाम हासिल करने का मौका है. इस मैच में केएल राहुल अगर 5 चौके लगा लेते हैं, तो वो टी20 क्रिकेट में 750 चौके पूरे कर लेंगे. राहुल की निगाहें आज के मुकाबले में इस रिकॉर्ड पर होगी.

अक्षर पेटल के पास ये रिकॉर्ड बनाने का मौका

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के पास भी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. वो आज के मैच में छक्कों का शतक लगा सकते हैं. अक्षर अगर इस मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 छक्के लगा देते हैं तो वो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 100 छक्के पूरे कर लेंगे. इस समय उनके नाम 96 छक्के दर्ज हैं. 

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेट कीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, मुकेश कुमार, पथुम निसांका, समीर रिजवी, विप्रज निगम, त्रिपुराना विजय, नीतीश राणा, कुलदीप यादव, टी नटराजन, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, करुण नायर, अजय जाधव मंडल, पृथ्वी शॉ.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, यशराज पुंजा, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, क्वेना मफाका, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला.

ये भी पढ़ें : विराट, केएल और वैभव… तीनों के पास है आज ऑरेंज कैप पर कब्जा करने का मौका, जानिए किसे बनाने होंगे कितने रन

आज यशस्वी जायसवाल बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड, DC vs RR मैच में केएल राहुल और अक्षर पटेल भी हासिल करेंगे खास मुकाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button