Sport : अद्भुत कारनामा! KKR VS GT मैच में मचा तहलका, 6 खिलाड़ियों ने वो कर दिखाया, जो IPL में नहीं कर सका कोई #INA

KKR VS GT Record: शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच एक हाईस्कोरिंग मैच खेला गया. दोनों टीमों की ओर से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली. इसी के साथ इस मैच में इतिहास रचा गया. जी हां, KKR VS GT मैच में वो कारनामा हुआ, जो न तो आज तक आईपीएल में हुआ था और न ही टी-20 क्रिकेट में हो सका. इसके बाद से ही क्रिकेट के गलियारों में कोलकाता बनाम गुजरात मैच में बने इस धांसू रिकॉर्ड की जमकर चर्चा हो रही है.

T20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

IPL 2026 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस मैच में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. दरअसल, इस मैच में दोनों ही टीमों की ओर से 3-3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए. आईपीएल ही नहीं बल्कि टी-20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार किसी T20 मैच में 6 बल्लेबाजों ने 50+ स्कोर बनाने का बड़ा कारनामा किया.

KKR VS GT मैच में किन 6 बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक

  • फिन एलेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. वह शतक से चूक गए, लेकिन 35 गेंदों पर 93 रन बनाने में कामयाब रहे. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 10 छक्के लगाए.
  • अंगक्रिश रघुवंशी ने 44 गेंदों में 82 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 छक्के और 4 चौके लगाए.
  • कैमरून ग्रीन ने कैमरून ग्रीन ने 28 गेंदों पर 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसे 4 छक्कों और 3 चौकों से सजाया.
  • गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल ने 49 गेंदों पर 85 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 5 चौके लगाए.
  • साई सुदर्शन ने 28 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली है, जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके लगाए.
  • विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने 35 गेंदों में 57 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के लगाए.

KKR ने 29 रन से जीता मैच

कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने घरेलू मैदान पर 20 ओवर में महज 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना दिए. केकेआर के लिए फिन एलेन ने 93, अंगक्रिश रघुवंशी ने 82 और कैमरून ग्रीन ने 52 रनों की अहम पारी खेली.

इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी GT ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया, मगर शुभमन गिल एंड कंपनी 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन ही बना पाई और 29 रन से मैच हार गई. गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे बड़ी 85 रन की पारी खेली. उनके अलावा जोस बटलर ने 57 और साई सुदर्शन ने 53 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: अब आएगा मजा! KKR की जीत ने बढ़ाई 3 टीमों की टेंशन, प्लेऑफ के समीकरण में हुआ उलटफेर

अद्भुत कारनामा! KKR VS GT मैच में मचा तहलका, 6 खिलाड़ियों ने वो कर दिखाया, जो IPL में नहीं कर सका कोई





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button