UP News: 50000 का इनामी, 5 महीने से फरार… अब कानपुर पुलिस की गिरफ्त में आया गैंगरेप का आरोपी दारोगा अमित मौर्या – INA

Amit Maurya Arrested: उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने नाबालिग से गैंगरेप मामले में निलंबित दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी बीते पांच महीनों से फरार चल रहा था, अब जाकर पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. हालांकि, पीड़ित परिवार दारोगा की लेट गिरफ्तारी पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. इस मामले में एक यूट्यूब को पांच महीने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
जानकारी के अनुसार, नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में 5 जनवरी की रात की है. दरअसल, देर रात 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. पीड़िता ने आरोपियों पहचान यूट्यूबर शिवबरन यादव और दारोगा अमित मौर्य के तौर पर की थी. आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने पीड़िता और उसके परिवार को डरा-धमकाकर मामले को दबाने की कोशिश की थी.
50 हजार का इनाम किया था घोषित
इस बीच जब मामले लखनऊ तक पहुंचा तो कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के आदेश के बाद यूट्यूबर शिवबरन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वहीं, आरोपी दारोगा को निलंबित किया गया था. खुद को फंसाता देख आरोपी दारोगा अमित मौर्या फरार हो गया. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार का इनाम घोषित किया था. कानपुर कमिश्नरेट की पुलिस उसकी तलाश में गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, गाजियाबाद, महाराजगंज और मेरठ तक दबिश दे चुकी थी.
ये भी पढ़ें: सिगरेट नहीं दिया तो नेशनल शूटर ने की फायरिंग, होटल मालिक को लगी गोली; दोस्तों संग पहुंचा था
पुलिस की कार्यशैली पर उठे रहे थे सवाल
हर बार पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा था. पीड़ित परिवार निलंबित दारोगा की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगा रहा था. फरारी काटने के दौरान आरोपी दारोगा ने हाई कोर्ट में गैंगरेप का मुकदमा रद्द करने की याचिका भी लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था. शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी अमित मौर्या को सचेंडी के सोना गांव से गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें: पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव को 8 साल की सजा, गैंगस्टर एक्ट में कोर्ट का बड़ा फैसला
गैंगरेप का आरोपी अमित मौर्या गिरफ्तार
पूरे मामले में जॉइंट पुलिस कमिश्नर हेड क्वार्टर संकल्प शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी दारोगा को जेल भेजा जा रहा है. दरोगा अपराध करने के बाद से अभी तक फरार चल रहा था. 2 महीने पहले कानपुर पुलिस ने अमित मौर्या दारोग के खिलाफ 500 पेज की चार्ज शीट कोर्ट में दाखिल की थी. इसके साथ ही दरोगा के गोरखपुर स्थित आवास पर नोटिस चस्पा किया गया था, जिसमें पुलिस ने 30 अप्रैल तक कोर्ट में हाजिर होने का समय दिया गया था.
इसके बावजूद वह नहीं हाजिर हुआ था. इसके बाद से लगातार क्राइम ब्रांच कानपुर पुलिस की चार टीम में दारोगा की तलाश में उसका पीछा कर रही थी. इसके बाद कानपुर पुलिस ने दरोगा अमित मौर्य को सचेंडी से ग्राम सोना की ओर जाने वाली रोड पर शुक्रवार को अरेस्ट कर लिया है.
50000 का इनामी, 5 महीने से फरार… अब कानपुर पुलिस की गिरफ्त में आया गैंगरेप का आरोपी दारोगा अमित मौर्या
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



