Tach – मैकबुक खरीदने पर एयरपॉड फ्री, ऐपल ने शुरू किया खास ऑफर, चेक करें आपको मिलेगा या नहीं

Last Updated:
ऐपल ने इस साल का अपना बैक टू स्कूल ऑफर लॉन्च कर दिया है. इस ऑफर के तहत ऐपल का चुनिंदा मैक और आईपैड खरीदने पर एक्सेसरीज मुफ्त दी जाएंगी. यह ऑफर का फायदा स्टूडेंट्स और उनके परिवार के लोगों उठा सकते हैं.
यह ऑफर 27 अगस्त तक चलेगा.
नई दिल्ली. अमेरिकी टेक दिग्गज ऐपल इंक. ने गुरुवार को भारत में अपना ‘बैक टू स्कूल एजुकेशन’ ऑफर लॉन्च किया, जिसके तहत स्टूडेंट्स, उनके पैरेंट्स और टीचर्स को चुनिंदा मैक और आईपैड खरीदने पर मुफ्त एक्सेसरीज दी जाएंगी. कंपनी के मुताबिक, यह ऑफर 16 जुलाई 2026 से 27 अगस्त 2026 तक लागू रहेगा. इस दौरान कॉलेज स्टूडेंट्स, उनके पैरेंट्स और सभी एजुकेटर्स यदि कोई एलिजिबल मैक या एलिजिबल आईपैड खरीदते हैं, तो वे अपनी पसंद के अनुसार एयरपॉड्स, ऐपल पेंसिल या एयरटैग जैसी कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेसरी चुन सकते हैं.
ऐपल ने कहा कि यह ऑफर पूरे साल मिलने वाली उसकी एजुकेशन सेविंग्स के अलावा है. कंपनी पहले से ही मैक, आईपैड, ऐपल वॉच और अन्य प्रोडक्ट्स पर एजुकेशन डिस्काउंट उपलब्ध कराती है. ऑफर के तहत मैकबुक एयर या मैकबुक प्रो खरीदने वाले ग्राहकों को एयरपॉड्स 4 या एयरटैग 4 पैक मुफ्त मिलेगा. वहीं, आईपैड एयर या आईपैड प्रो खरीदने वाले ग्राहकों को ऐपल पेंसिल प्रो बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दी जाएगी. इसके अलावा, ग्राहक चाहें तो कुछ अन्य एक्सेसरीज रियायती कीमत पर भी खरीद सकते हैं. इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन वाले एयरपॉड्स 4 5,000 रुपए में और एयरपॉड्स प्रो 3 13,000 रुपए में उपलब्ध होंगे.
कई और ऑफर उपलब्ध
आईपैड खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भी कई वैकल्पिक ऑफर रखे गए हैं. वे 2,000 रुपए में एयरटैग 4 पैक, 2,000 रुपए में एयरपॉड्स 4, 7,000 रुपए में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन वाले एयरपॉड्स 4 और 15,000 रुपए में एयरपॉड्स प्रो 3 खरीद सकते हैं. कंपनी ने बताया कि ऐपल स्टोर ऑनलाइन या ऐपल स्टोर ऐप के जरिए ऑर्डर किए जाने वाले एलिजिबल एक्सेसरीज पर ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फ्री एनग्रेविंग की सुविधा भी ले सकेंगे. कॉलेज स्टूडेंट्स, उनके पैरेंट्स और सभी एजुकेटर्स यूनिडेज के माध्यम से ऑनलाइन या किसी भी ऐपल रिटेल स्टोर पर अपनी पात्रता का सत्यापन कर इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.
भारत में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग बढ़ी
इस बीच, ऐपल ने भारत में आईफोन मैन्युफैक्चरिंग में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है. कंपनी ने वर्ष 2025 में भारत में करीब 5.5 करोड़ आईफोन तैयार किए, जबकि 2024 में यह संख्या लगभग 3.6 करोड़ थी. यानी एक साल में भारत में आईफोन उत्पादन में करीब 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. ऐपल दुनिया भर में हर साल लगभग 22 से 23 करोड़ आईफोन का उत्पादन करती है और इसमें भारत की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है. इसका प्रमुख कारण सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना है. कंपनी का कहना है कि इस योजना से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि ने चीन की तुलना में भारत में सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी लागत संबंधी चुनौतियों की भरपाई करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
About the Author
मैं जय ठाकुर, न्यूज18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं. मेरा मुख्य काम बिजनेस की पेचीदा खबरों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. फिर चाहे वह शेयर बाजार की हलचल हो, देश की इकोनॉमी क…और पढ़ें
Source link