यूपी – सांसों से खिलवाड़: आठ माह के मासूम को लगा दी छह लीटर प्रति मिनट की ऑक्सीजन, चली गई जान – INA

लखनऊ रेफर किए गए मासूम को बुधवार रात 102 सेवा की एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) ने राहत देने के उद्देश्य से छह लीटर प्रति मिनट के प्रेशर से ऑक्सीजन लगा दी। इसके कुछ देर बाद ही मासूम का पेट फूल गया और उसकी मौत हो गई। परिजन ने ईएमटी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।




कोतवाली क्षेत्र के गोधाई निवासी बब्बू मजदूरी करते हैं। उनकी दो बेटियां और दो बेटों में छोटा बेटा अरविंद आठ माह का था। बब्बू ने बताया कि अरविंद को बुधवार को दस्त के बाद बुखार आ गया था। तबीयत बिगड़ने पर रात करीब नौ बजे अरविंद को परिजन मेडिकल कॉलेज के पीकू वार्ड में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सक ने डायर सेंटर रेफर कर दिया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button