Tach – ऐपल iPhone 18 Pro में इस बार आ सकता है एकदम नया कलर, लुक देखकर दिल हो जाएगा खुश

Last Updated:
ऐपल के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में इस बार नया Dark Cherry रंग देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक फोन में छोटा डायनेमिक आईलैंड, बेहतर कैमरा डिजाइन और नए कलर ऑप्शन मिलेंगे. जानिए पूरी डिटेल.
iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, रंग और डिजाइन दोनों खास. फोटो: AI.
ऐपल के आने वाले आईफोन 18 प्रो को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें इसके नए कलर ऑप्शन विकल्पों की जानकारी मिली है. बताया जा रहा है कि इस बार कंपनी एक नया खास रंग ला सकती है, जिसका नाम ‘Dark Cherry’ हो सकता है. यह कलर गहरे लाल यानी वाइन जैसे शेड में होगा, जो पहले के चमकीले लाल रंगों से काफी अलग दिखाई देगा.
रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max इस साल के आखिर में लॉन्च हो सकते हैं. इनके साथ Foldable iPhone भी पेश किया जा सकता है. माना जा रहा है कि नया डार्क चेरी कलर iPhone 17 Pro सीरीज के कॉस्मिक ऑरेन्ज की जगह ले सकता है.
इसके अलावा कंपनी हल्के नीले रंग यानी लाइट ब्लू ऑप्शन पर भी काम कर रही है. ये रंग पहले नॉन-प्रो मॉडल्स में दिखे मिस्ट ब्लू जैसा हो सकता है. साथ ही एक गहरे ग्रे कलरे का विकल्प भी टेस्ट किया जा रहा है. सिल्वर कलर को भी लाइनअप में रखा जा सकता है, क्योंकि कई यूज़र्स साधारण और क्लासिक कलर पसंद करते हैं.
हालांकि, रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ये सभी कलर अभी टेस्टिंग स्टेज में हैं. यानी मास प्रोडक्शन शुरू होने से पहले ऐपल इनमें बदलाव कर सकती है या कुछ रंगों को हटा भी सकती है.
कैसा होगा डिज़ाइन
डिजाइन की बात करें तो iPhone 18 प्रो मॉडल्स में मौजूदा डिजाइन जैसा ही लुक देखने को मिल सकता है. हालांकि कुछ छोटे सुधार जरूर होंगे. उदाहरण के लिए डायनेमिक को थोड़ा छोटा किया जा सकता है, जिससे स्क्रीन पर ज्यादा इस्तेमाल करने वाला स्पेस मिलेगा.
एक और बदलाव पीछे के कैमरा मॉड्यूल में देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, कैमरा और उसके आसपास के ग्लास के बीच की दूरी कम की जा सकती है, जिससे फोन का लुक और ज्यादा प्रीमियम और साफ दिखाई देगा.
वहीं फोल्डेबल आईफोन के लेकर भी चर्चा तेज है. यह फोन ज्यादा साधारण कलर जैसे सिल्वर, सफेद और इंडिगो शेड में आ सकता है. ये फोन खुलने पर काफी पतला हो सकता है और इसमें पीछे दो कैमरे के साथ दोनों स्क्रीन के लिए अलग-अलग फ्रंट कैमरे मिल सकते हैं.
ऐपल आमतौर पर सितंबर में अपने नए iPhone लॉन्च करती है, इसलिए उम्मीद है कि iPhone 18 Pro सीरीज भी इसी समय पेश की जाएगी. आने वाले महीनों में इसके बारे में और जानकारी सामने आ सकती है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Source link









