Tach – 50 घंटे तक चलेगी बैटरी! Motorola के नए फोन की एंट्री, मिलेगा 50MP सेल्फी कैमरा और Dolby Atmos स्पीकर्स

Last Updated:
Motorola Edge 2026 को 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7450 प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, 50MP सेल्फी कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है. फोन में 68W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और IP69 रेटिंग भी मिलती है.
Motorola Edge 2026 में मिलेंगे 3 दमदार कैमरे, जानिए कीमत और फीचर्स
स्मार्टफोन निर्माता मोटोरोला ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन मोटोरोला Edge 2026 को चुनिंदा वैश्विक बाजारों में लॉन्च कर दिया है. ये फोन दमदार कैमरा, शानदार डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ पेश किया गया है. कंपनी ने इसमें 6.3 इंच की AMOLED स्क्रीन, MediaTek Dimensity 7450 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी दी है.
मोटोरोला Edge 2026 में 6.3 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 460ppi पिक्सल डेंसिटी और 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है. फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड बेस्ड Hello UI पर काम करता है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7450 चिपसेट दिया गया है. यह 8GB LPDDR5x रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है. रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए भी यह फोन अच्छा अनुभव देने का दावा करता है.
फोटोग्राफी की बात करें तो फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony Lytia 710 सेंसर वाला मुख्य कैमरा दिया गया है. इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह फोन 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है.
सुरक्षा और मजबूती के लिए मोटोरोला Edge 2026 को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है. इसके अलावा फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है. इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं.
कितनी हो सकती है कीमत?
अमेरिका में मोटोरोला Edge 2026 की कीमत 599.99 डॉलर (करीब 57,000 रुपये) रखी गई है. यह Pantone Martini Olive कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Source link