Tach – गूगल ने जारी किया Android 17 बीटा 4, जानिए आपके Pixel को सपोर्टे मिलेगा या नहीं

गूगल ने सपोर्टेड पिक्सल डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 17 बीटो 4 रोलआउट करना शुरू कर दिया है. ये अपडेट पब्लिक स्टेबल रिलीज़ से पहले के आखिरी टेस्टिंग फेज़ में से एक माना जा रहा है. यानी अब Android 17 अपने फाइनल वर्जन के काफी करीब पहुंच चुका है.

Table of Contents

इस नए बीटा अपडेट में कोई बड़ा नया फीचर नहीं जोड़ा गया है, लेकिन सिस्टम की परफॉर्मेंस, स्टेबिलिटी और बग फिक्सिंग पर खास ध्यान दिया गया है. गूगल का फोकस इस बार यूज़र एक्सपीरिएंस को और बेहतर बनाने पर है, ताकि स्टेबल वर्जन ज्यादा स्मूद और भरोसेमंद हो सके.

एंड्रॉयड 17 बीटा 4 में सिस्टम एनिमेशन को पहले से ज्यादा स्मूद बनाया गया है. साथ ही रिसोर्स मैनेजमेंट में भी सुधार किया गया है, जिससे बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों बेहतर हो सकते हैं. नोटिफिकेशन हैंडलिंग, सिस्टम आइकॉन्स और कुछ मेन्यू इंटरफेस में छोटे-छोटे बदलाव भी देखने को मिलेंगे, जो इस्तेमाल को और आसान बनाते हैं.

प्राइवेसी और सिक्योरिटी के मामले में भी अपडेट जारी है. बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स की एक्टिविटी मॉनिटरिंग को और बेहतर किया गया है. साथ ही ऐप परमिशन मैनेजमेंट को ज्यादा कंसिस्टेंट बनाया गया है, ताकि यूज़र्स को यह साफ पता रहे कि कौन-सा ऐप क्या एक्सेस कर रहा है.

किन फोन पर करेगा काम?
यह अपडेट कई Pixel डिवाइसेज़ के लिए उपलब्ध है. इसमें Pixel 6, Pixel 6 Pro, Pixel 6a, Pixel 7, Pixel 7 Pro, Pixel 7a, Pixel 8, Pixel 8 Pro, Pixel 8a, Pixel 9 Series, Pixel 10 Series, Pixel Tablet और Pixel Fold शामिल हैं. Pixel 6 सीरीज इस बीटा साइकिल में सबसे पुरानी सपोर्टेड लाइनअप है.

जो यूज़र्स पहले से एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम टचमें शामिल हैं, उन्हें यह अपडेट OTA (Over-the-Air) के जरिए मिल जाएगा. यह अपडेट फ्री है, लेकिन चूंकि यह अभी बीटा वर्जन है, इसलिए इसमें कुछ बग्स या परफॉर्मेंस इश्यू हो सकते हैं.

गूगल की सलाह है कि बीटा अपडेट को अपने मेन फोन की बजाय सेकेंडरी डिवाइस पर इंस्टॉल करना बेहतर रहेगा. स्टेबल Android 17 के आने में अभी कुछ महीने लग सकते हैं, लेकिन यह अपडेट साफ संकेत देता है कि फाइनल लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है.


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News