Tach – Redmi Turbo 5 के साथ लॉन्च हो सकता है Redmi 17 5G, मिल सकती है 7560mAh की बैटरी, लॉन्च पोस्टर लीक

Powered by :

Last Updated:

रेडमी Turbo 5 के भारत में 16 जून को लॉन्च होने की खबर सामने आई है, स्मार्टफोन में 7560mAh की बड़ी बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. जानिए संभावित फीचर्स, डिजाइन और लॉन्च डिटेल्स.

ख़बरें फटाफट

Redmi Turbo 5 के साथ लॉन्च हो सकता है Redmi 17 5G, मिलेगी 7560mAh की बैटरीZoom

Amazon पर लाइव हुई Redmi Turbo 5 की माइक्रोसाइट, लॉन्च करीब

शाओमी का सब-ब्रांड रेडमी जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन रेडमी टर्बो 5 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने पहले ही फोन के डिजाइन को टीज कर दिया है और अब इसकी लॉन्च डेट को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है. एक लीक पोस्टर के मुताबिक, रेडमी Turbo 5 को भारत में 16 जून को लॉन्च किया जा सकता है.

हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक प्रमोशनल पोस्टर में 16 जून की तारीख दिखाई गई है. इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यह फोन 18 जून को लॉन्च होगा.

लीक पोस्टर में रेडमी Turbo 5 को सफेद रंग (White Colour) में भी दिखाया गया है. कंपनी ने फिलहाल केवल ब्लैक कलर वेरिएंट को टीज किया था. ऐसे में संभावना है कि भारतीय ग्राहकों को यह स्मार्टफोन एक से ज्यादा रंगों में उपलब्ध कराया जाएगा.

बताया जा रहा है कि रेडमी Turbo 5 के साथ रेडमी 17 5G स्मार्टफोन भी लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि इस बारे में कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

रेडमी Turbo 5 के लिए Amazon पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जिससे इसकी ऑनलाइन उपलब्धता की पुष्टि होती है. डिजाइन की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया जाएगा. इसका लुक काफी हद तक चीन में लॉन्च किए गए मॉडल जैसा होगा.

कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस?
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो चीन में लॉन्च हुए रेडमी Turbo 5 में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक जाती है.

फोन में 4nm प्रोसेस पर आधारित MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है.

सबसे बड़ी खासियत इसकी 7560mAh की बड़ी बैटरी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. ऐसे में रेडमी Turbo 5 उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News