Tach – त्योहारों में तुरंत चाहिए ट्रेन टिकट? IRCTC ऐप की इन 5 ट्रिक्स से पल में बुक होगा ‘कंफर्म तत्काल टिकट’

Powered by :

Last Updated:

त्योहारों और छुट्टियों में IRCTC तत्काल टिकट बुक करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन सही तैयारी से कंफर्म टिकट मिलने के चांस बढ़ सकते हैं. जानिए IRCTC ऐप की 5 स्मार्ट ट्रिक्स, फास्ट पेमेंट, ऑटो फिल, सही कोटा चयन और तेज इंटरनेट जैसी जरूरी टिप्स…

ख़बरें फटाफट

तुरंत चाहिए ट्रेन टिकट? IRCTC ऐप की इन ट्रिक्स से पल में बुक होगा तत्काल टिकटZoom

ट्रेन का कन्फर्म तत्काल टिकट चाहिए? पहले जान लें ये 5 काम की बातें

त्योहारों और छुट्टियों के समय ट्रेन का तत्काल टिकट बुक करना बहुत मुश्किल हो जाता है. हजारों लोग एक साथ कोशिश करते हैं और टिकट सेकंड भर में खत्म हो जाता है. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. IRCTC ऐप में कुछ स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर आप कंफर्म तत्काल टिकट बुक करने के अपने चांस काफी बढ़ा सकते हैं. यहां हैं 5 बेहद काम की ट्रिक्स जो असली में काम करती हैं:

तत्काल बुकिंग से 30 मिनट पहले तैयार हो जाएं- तत्काल टिकट सुबह 10 बजे (AC क्लास) और 11 बजे (स्लीपर क्लास) खुलता है. ऐप को पहले से ओपन रखें, लॉगइन किए रखें और अपना जर्नी डिटेल पहले से भरकर रखें. जैसे ही टिकट ओपन होता है, बस ‘Book Now’ पर क्लिक करें.

IRCTC ऐप को अपडेट रखें और फास्ट इंटरनेट यूज करें
पुराना ऐप या धीमा इंटरनेट आपको पीछे छोड़ देता है. हमेशा लेटेस्ट वर्जन का IRCTC Rail Connect ऐप इस्तेमाल करें. 4G/5G या तेज Wi-Fi पर ट्राई करें. अगर संभव हो तो दो मोबाइल से एक साथ कोशिश करें.

पसंदीदा कोटा और बर्थ टाइप पहले से चुन लें
तत्काल में General, Ladies, Senior Citizen या Tatkal कोटा चुनने का ऑप्शन होता है. अपनी जरूरत के हिसाब से सही कोटा चुनें. साथ ही Lower Berth या Side Lower जैसी प्राथमिकता पहले से सेट कर रखें ताकि समय बचे.

Auto Fill और Passenger Details पहले से सेव करें
IRCTC में अपने और परिवार के सदस्यों का नाम, उम्र, बर्थ और ID डिटेल पहले से सेव कर लें. इससे बुकिंग के समय सिर्फ ‘Proceed to Payment’ करना रह जाता है. समय की बचत होती है.

पेमेंट के लिए UPI या Saved Cards का इस्तेमाल करें
तत्काल बुकिंग में पेमेंट सबसे जरूरी स्टेप है. UPI (Google Pay, PhonePe) या पहले से सेव किया हुआ कार्ड इस्तेमाल करें. नेट बैंकिंग से बेचें क्योंकि वह धीमा हो सेकता है. अगर पहली बार पेमेंट फेल हो जाए तो तुरंत दूसरी बार ट्राई करें.

अडिशनल टिप्स:

  • सुबह 9:55 बजे से ही ऐप में लॉगइन करके तैयार रहें.
  • VPN या प्रॉक्सी का इस्तेमाल न करें, IRCTC इसे ब्लॉक कर सकता है.
  • अगर टिकट नहीं मिल रहा तो RAC या Waitlist टिकट भी बुक कर लें, कई बार कन्फर्म हो जाता है.

त्योहारों और छुट्टियों में तत्काल टिकट बुक करना चुनौती भरा है, लेकिन ऊपर बताई 5 स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर आपका सफल होने का चांस काफी बढ़ जाएगा. समय पर तैयारी, तेज इंटरनेट और सही सेटिंग्स- ये तीन चीजें कंफेर्म तत्काल टिकट बुक करने में सबसे ज्यादा मदद करती हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News