Tach – नथिंग फोन 4a सीरीज़ भारत में 5 मार्च को लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर.

Last Updated:

नथिंग फोन 4a सीरीज़ 5 मार्च को भारत में लॉन्च होगी, जिसमें नथिंग फोन 4a और नथिंग फोन 4a Pro शामिल हैं. Carl Pei ने स्नैपड्रैगन चिपसेट, नया डिजाइन और नथिंग OS 4 की पुष्टि की है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फोटो: Nothing Phone 2

नथिंग ने ऑफिशियल तौर पर कंफर्म कर दिया है कि उसकी नई नथिंग फोन 4a सीरीज़ 5 मार्च को लॉन्च होगी. इस सीरीज़ में नथिंग फोन 4a और नथिंग फोन 4a Pro शामिल हो सकते हैं. खास बात ये है कि यह लॉन्च भारत में भी उसी दिन होगा.

कंपनी के CEO Carl Pei ने हाल ही में एक मज़ेदार अंदाज़ में ऐपल के ‘स्पेशल इवेंट’ टीज़र का इस्तेमाल करते हुए फोन 4a सीरीज़ का इशारा दिया था, जिससे टेक जगत में काफी चर्चा हुई.

स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आएगी नई सीरीज़
नथिंग के नए टीज़र से पुष्टि हुई है कि फोन 4a सीरीज़ में स्नैपड्रैगन चिपसेट मिलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 या उससे मिलते-जुलते अपग्रेडेड वर्जन का इस्तेमाल किया जा सकता है. पिछले साल की तरह दोनों मॉडल एक ही सीरीज़ के प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं.

नया डिजाइन और नथिंग OS 4
नथिंग फोन 4a सीरीज़ में नया डिजाइन देखने को मिल सकता है, जो कंपनी की पारदर्शी (ट्रांसपेरेन्ट) और ग्लिफ लाइट्स वाली पहचान को आगे बढ़ाएगा. इसके साथ ही इसमें नथिंग OS 4 मिलने की उम्मीद है, जो बेहतर यूजर एक्सपीरिएंस और नए फीचर्स दे सकता है.

कैमरा और परफॉर्मेंस में अपग्रेड
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार कैमरा और परफॉर्मेंस में सुधार देखने को मिल सकता है. हालांकि, कार्ल पेई ने यह भी साफ कर दिया है कि फोन 4a सीरीज़ की कीमत पिछले मॉडल्स से ज्यादा हो सकती है. ऐसे में यूजर्स को उम्मीद है कि कंपनी बेहतर फीचर्स देकर इस प्राइस हाइक को सही ठहराएगी.

नथिंग इस साल कोई फ्लैगशिप लॉन्च नहीं कर रही है और पूरी तरह फोन 4a सीरीज़ पर फोकस कर रही है. अब देखना होगा कि ये नए फोन मार्केट में कितनी सफलता हासिल करते हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button