Tach – WhatsApp का नया फीचर, बिना ऐप खोले स्क्रीन पर ही मिलेंगी चैट्स, आसानी से होगा रिप्लाई

Last Updated:
वॉट्सऐप जल्द एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Notification Bubbles फीचर ला सकता है. इस फीचर की मदद से यूजर्स बिना ऐप खोले फ्लोटिंग चैट बबल्स के जरिए तुरंत रिप्लाई कर सकेंगे. फेसबुक मैसेंजर जैसे इस फीचर से मल्टीटास्किंग और चैटिंग का अनुभव और बेहतर हो जाएगा.
Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! WhatsApp में आने वाला है फ्लोटिंग चैट बबल फीचर
वॉट्सऐप जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए चैटिंग का तरीका बदल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक नया ‘नोटिफिकेशन बबल्स’ फीचर ला रही है, जिससे चैट्स को बिना ऐप खोले आसानी से एक्सेस किया जा सकेगा. यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और फिलहाल टेस्टिंग के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन आने वाले अपडेट में इसे पेश किया जा सकता है.
इस नए फीचर की मदद से वॉट्सऐप चैट्स स्क्रीन पर फ्लोटिंग आइकन के रूप में दिखाई देंगी. यानी अगर आप कोई दूसरा ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं और उसी समय वॉट्सऐप पर मैसेज आता है, तो आपको ऐप बदलने की जरूरत ‘नहीं पड़ेगी. स्क्रीन पर एक छोटा बबल दिखाई देगा, जिस पर टैप करके आप तुरंत जवाब दे सकेंगे.
यह फीचर काफी हद तक Facebook Messenger के ‘चैट हेड्स’ जैसा होगा. बबल में भेजने वाले का प्रोफाइल फोटो और वॉट्सऐप का छोटा आइकन दिखाई दे सकता है. इस पर क्लिक करने पर एक छोटा चैट विंडो खुलेगा, जहां से यूजर जल्दी से रिप्लाई कर सकेंगे. इससे बार-बार वॉट्सऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी और मल्टीटास्किंग आसान हो जाएगी.
फोटो: WABetaInfo
रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर एंड्रॉयड के नोटिफिकेशन सिस्टम पर आधारित होगा. खासतौर पर Android 11 और उससे ऊपर के वर्जन में यह ज्यादा बेहतर तरीके से काम करेगा. पुराने एंड्रॉयड वर्जन में ‘Draw Over Other Apps’ परमिशन की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए संभव है कि वॉट्सऐप इसे केवल सपोर्टेड डिवाइसेज तक सीमित रखे.
iPhone यूजर्स के लिए यह फीचर उपलब्ध नहीं होगा, क्योंकि iOS में नोटिफिकेशन बबल्स का सपोर्ट नहीं है. इसलिए फिलहाल यह सुविधा सिर्फ Android यूजर्स के लिए ही लाई जा रही है.
वॉट्सऐप का ये नया फीचर उन लोगों के लिए काफी काम का साबित हो सकता है जो एक साथ कई ऐप्स इस्तेमाल करते हैं और तुरंत मैसेज का जवाब देना चाहते हैं. इससे चैटिंग और भी तेज, आसान और स्मार्ट हो जाएगी.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Source link








