Tach – आधार कार्ड जेब में रखने की जरूरत खत्म! गूगल वॉलेट में आया नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

Powered by :

Last Updated:

गूगल वॉलेट में अब Aadhaar बेस्ड डिजिटल ID सपोर्ट मिल गया है। अब यूजर्स बिना फिजिकल आधार कार्ड के सुरक्षित पहचान वेरिफाई कर सकेंगे और जरूरत के हिसाब से सिर्फ जरूरी जानकारी ही शेयर कर पाएंगे.

ख़बरें फटाफट

आधार कार्ड जेब में रखने की जरूरत खत्म! गूगल वॉलेट में आया नया फीचरZoom

Google Wallet में Aadhaar डिजिटल ID सपोर्ट शुरू, जानिए कैसे करेगा काम

गूगल ने भारत में गूगल वॉलेट के जरिए आधार बेस्ड डिजिटल ID सपोर्ट शुरू कर दिया है. अब यूजर्स अपने आधार की जानकारी को डिजिटल रूप में Wallet में सुरक्षित रख सकते हैं. इसका मतलब है कि हर जगह फिजिकल आधार कार्ड साथ रखने की जरूरत कम हो जाएगी.

यह फीचर UIDAI यानी यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ मिलकर तैयार किया गया है. गूगल Wallet में आधार जोड़ने के बाद यूजर अपनी पहचान को सुरक्षित तरीके से दिखा सकेंगे. सबसे खास बात यह है कि इसमें पूरा आधार कार्ड शेयर करने की जरूरत नहीं होगी.

इस सिस्टम में ‘वेरिफाएबल क्रेडेंशियल’ मॉडल का इस्तेमाल किया गया है. आसान भाषा में समझें तो अगर किसी जगह सिर्फ आपकी उम्र या पहचान की पुष्टि चाहिए, तो आप सिर्फ वही जानकारी शेयर कर सकते हैं. इससे आपका पूरा आधार नंबर या बाकी निजी जानकारी सामने नहीं आएगी. इससे प्राइवेसी और सुरक्षा दोनों बेहतर होती हैं.

जो चाहेंगे बस वही शेयर कर पाएंगे
गूगल का कहना है कि यह फीचर ग्लोबल सिक्योरिटी स्टैंडर्ड पर आधारित है और इसमें सेलेक्टिव डिस्क्लोजर जैसी सुविधा दी गई है. यानी यूजर खुद तय करेगा कि कौन सी जानकारी शेयर करनी है.

इस फीचर का इस्तेमाल कई जगह किया जा सकेगा. उदाहरण के लिए PVR INOX में मूवी देखने के लिए उम्र की पुष्टि, BharatMatrimony पर पहचान वेरिफिकेशन, Atlys पर वीजा आवेदन ऑटो-फिल, और Mygate पर विजिटर वेरिफिकेशन जैसे काम आसान हो जाएंगे.

गूगल ने बताया कि आने वाले समय में और भी कई सर्विसेज इस सिस्टम को अपनाएंगी. इससे डिजिटल पहचान और भी आसान और सुरक्षित बनेगी. भारत के अलावा गूगल सिंगापुर, ताइवान और ब्राजील जैसे देशों में भी डिजिटल ID फीचर बढ़ा रहा है. वहां पासपोर्ट आधारित ID वॉलेट में स्टोर की जा सकती है.

गूगल Wallet का यह नया आधार फीचर लोगों के लिए सुविधा और सुरक्षा दोनों बढ़ाने वाला कदम है. अब पहचान साबित करने के लिए बार-बार फिजिकल दस्तावेज़ दिखाने की जरूरत कम हो सकती है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News