Tach – OnePlus Pad 4 इस दिन होने वाला है लॉन्च, दमदार बैटरी और तगड़ी परफॉर्मेंस का मिलेगा फायदा

OnePlus ने अपने नए फ्लैगशिप टैबलेट OnePlus Pad 4 के लॉन्च की तारीख कन्फर्म कर दी है. यह टैबलेट 30 अप्रैल 2026 को भारत में लॉन्च होगा. कंपनी ने बताया है कि यह डिवाइस Flipkart, Amazon और OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए मौजूद होगा. इस बार कंपनी अपने टैबलेट में कई बड़े अपग्रेड लेकर आ रही है, जिससे यह प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन सकता है.

OnePlus Pad 4 का डिजाइन काफी हद तक पिछले मॉडल जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें कुछ छोटे बदलाव किए गए हैं. टैबलेट का लुक सिंपल और प्रीमियम है, जिसमें पीछे की तरफ सेंटर में OnePlus का लोगो दिया गया है और ऊपर कोने में कैमरा मॉड्यूल है.

डिजाइन में बदलाव

इस बार कंपनी ने pogo pins की पोजिशन बदल दी है, जिससे नए एक्सेसरीज को सपोर्ट करना आसान होगा. OnePlus Pad 4 के साथ नया स्मार्ट कीबोर्ड और Stylo Pro भी आएगा, जिससे लिखना और ड्रॉइंग करना ज्यादा आसान और स्मूद होगा. यह टैबलेट दो कलर ऑप्शन – Dune Glow और Sage Mist में आएगा.

बड़ी स्क्रीन और दमदार परफॉर्मेंस

OnePlus Pad 4 में 13.2 इंच की बड़ी 3.4K डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा. इसका मतलब है कि स्क्रीन काफी स्मूद और क्लियर दिखेगी, चाहे आप वीडियो देखें या गेम खेलें. साथ ही इसमें आई-केयर फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे रात में इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम असर पड़ेगा.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो काफी पावरफुल माना जा रहा है. कंपनी का दावा है कि इसका AnTuTu स्कोर 4.1 मिलियन से ज्यादा है. टैबलेट में 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलेगा, जिससे मल्टीटास्किंग और स्टोरेज दोनों में कोई दिक्कत नहीं होगी.

बैटरी और सॉफ्टवेयर

मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus Pad 4 में 13,380mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चल सकती है. इसके साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे टैबलेट जल्दी चार्ज हो जाएगा. यह टैबलेट OxygenOS 16 पर चलेगा, जो Android 16 बेस्ड है. यानी यूजर्स को नया और स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा.

OnePlus Pad 4 उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो एक बड़ा, पावरफुल और प्रीमियम टैबलेट चाहते हैं फिर चाहे पढ़ाई के लिए हो, काम के लिए या एंटरटेनमेंट के लिए. अब देखना होगा कि इसकी कीमत क्या रखी जाती है और यह बाकि कंपनियों के मार्केट पर कितना असर डालता है.


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News