Sport : वैभव सूर्यवंशी के जबरा फैन हुए सचिन तेंदलुकर, IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बात बोली ये बड़ी बात #INA

Sachin Tendulkar on Vaibhav Sooryavanshi: भारत के महान क्रिकेटर और पूर्व बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने देश के 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने वैभव को स्लॉगर मानने से मना कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की काफी सारी खूबियों के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि वैभव सूर्यवंशी की ताकत क्या है और उनके पास ऐसा क्या है, जो बाकी बल्लेबाजों के पास नहीं है. 

सचिन ने सूर्यवंशी की जमकर तारीफ

सचिन तेंदुलकर ने कहा कि, ‘मैंने उसे बैटिंग करते देखा. यह शानदार था. मेरा मतलब है यह सच में कुछ खास है. सिर्फ बॉल को हिट करने की काबिलियत ही नहीं बल्कि जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा अट्रैक्ट किया, वह थी, उह उसकी कलाई का काम और इससे आप जानते हैं, किसी भी अच्छे बैटर को ग्राउंड की सभी दिशाओं में खेलने में मदद मिलती है. आपको अच्छी कलाई की जरूरत होती है. और वो बॉल को स्लॉग नहीं कर रहा है. वह बस बाकी लोगों से पहले लाइन और लेंथ चुन रहा है और वह आराम से बॉल को क्लियर कर पा रहा है’.

सचिन ने इवेंट में की सूर्यवंशी की तारीफ

सचिन तेंदलुकर ने ईएसपीएल क्रिकइन्फो के एक अवार्ड इवेंट में वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान दिया, जहां वो अपने परिवार के साथ पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि और बेटा सारे के साथ अर्जुल तेंदलुकर की पत्नी सनिया चंडोक भी पहुंची. इस दौरान उन्होंने क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों के सामने सूर्यवंशी की तारीफ की. 

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में बल्ले से धमाल मचाया और राजस्थान रॉयल्स को क्वालीफायर 2 तक पहुंचने में अहम योगदान दिया. इस सीजन वैभव ने 16 मैचों की 16 पारियों में 776 रन बनाए हैं. उनके नाम 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं. सूर्यवंशी के बल्ले से 63 चौके और 72 छक्के निकले हैं. वो इस समय ऑरेंज कैप होल्डर बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें : हो गई भविष्यवाणी! कौन जीतेगा आईपीएल 2026 फाइनल, जानें मनोज तिवारी ने आरसीबी या गुजरात किसे बताया चैंपियन?

वैभव सूर्यवंशी के जबरा फैन हुए सचिन तेंदलुकर, IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बात बोली ये बड़ी बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button