Tach – Vivo S60 की एंट्री! 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा ने खींचा ध्यान, नया गेम चेंजर?

वीवो ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo S60 लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन को दमदार बैटरी, फ्लैगशिप-लेवल कैमरा और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया है. खास बात ये है कि फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे अपने सेगमेंट का एक मजबूत विकल्प बनाता है.
Vivo S60 को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है. इसके बेस मॉडल 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 3,599 युआन (करीब 50,000 रुपये) रखी गई है. वहीं 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 3,999 युआन (लगभग 56,000 रुपये) और 16GB + 512GB मॉडल की कीमत 4,399 युआन (करीब 62,000 रुपये) है. इसके अलावा कंपनी ने Vivo S60 वाइटेलिटी एडिशन भी पेश किया है.
144Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस
Vivo S60 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. डिस्प्ले HDR सपोर्ट, DCI-P3 कलर गैमट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है. फोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बेस्ड है. इसके साथ Adreno 735 GPU, 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है.
कैमरा प्रेमियों के लिए शानदार ऑप्शन
फोटोग्राफी के लिए Vivo S60 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है. टेलीफोटो लेंस 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है.
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. ये स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है.
7200mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग
Vivo S60 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh बैटरी है. इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स को लंबे समय तक बैकअप मिलने की उम्मीद है. फोन 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिससे बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकता है.
इसके अलावा स्मार्टफोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68 और IP69 रेटिंग, डुअल सिम सपोर्ट और प्रीमियम यूनिबॉडी ग्लास डिजाइन जैसी खूबियां भी दी गई हैं. Vivo S60 की बिक्री चीन में 3 जून से शुरू होगी.
Source link








