Tach – OpenAI का AI स्मार्टफोन आएगा, ऐपल-सैमसंग की बढ़ सकती है टेंशन, ऐप्स की जगह खुद करेगा आपका काम

Powered by :

Last Updated:

OpenAI एक नए AI स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जो ChatGPT बेस्ड AI एजेंट के साथ आएगा. यह फोन Apple और Samsung को टक्कर दे सकता है और ऐप्स की जगह सीधे काम पूरा करने पर फोकस करेगा.

ख़बरें फटाफट

OpenAI का AI स्मार्टफोन आएगा, ऐपल सैमसंग की बढ़ सकती है टेंशन, खुद करेगा कामZoom

Apple और Samsung को टक्कर देने की तैयारी में OpenAI, AI फोन पर काम शुरू. फोटो: AI

OpenAI अब एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जो ऐपल और  सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियों को टक्कर दे सकता है. खास बात यह है कि यह फोन सामान्य स्मार्टफोन की तरह सिर्फ ऐप्स पर निर्भर नहीं होगा, बल्कि इसमें AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पूरी तरह केंद्र में रहेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन ChatGPT आधारित AI एजेंट के साथ आएगा, जो यूजर के काम को आसान और तेज बना सकता है.

मौजूदा स्मार्टफोन में हमें अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग ऐप खोलने पड़ते हैं. जैसे मैसेज भेजने के लिए अलग ऐप, टिकट बुक करने के लिए अलग और जानकारी खोजने के लिए अलग. लेकिन OpenAI का यह नया फोन इस तरीके को बदल सकता है. इसमें एक AI एजेंट होगा, जो आपकी जरूरत को समझकर खुद ही काम पूरा करेगा.

उदाहरण के लिए, अगर आप कहें कि ‘कल की फ्लाइट बुक करो और होटल भी देखो’, तो AI एजेंट अलग-अलग ऐप खोले बिना पूरा काम संभाल सकता है. यानी फोन का फोकस ऐप नेविगेशन से हटकर सीधे काम पूरा करने पर होगा.

रिपोर्ट में कहा गया है कि OpenAI इस फोन के प्रोसेसर के लिए MediaTek और Qualcomm जैसी कंपनियों के साथ काम कर रही है. छोटे AI काम फोन के अंदर ही पूरे होंगे, जबकि बड़े और जटिल काम क्लाउड AI सिस्टम के जरिए किए जाएंगे. इससे फोन तेज भी रहेगा और बैटरी की बचत भी होगी.

फोन के निर्माण में Luxshare नाम की कंपनी की भूमिका भी बताई जा रही है. यह कंपनी हार्डवेयर डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग में मदद कर सकती है.

OpenAI के इस कदम के पीछे एक बड़ा कारण हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर पर पूरा कंट्रोल हासिल करना है. इससे कंपनी अपने AI मॉडल को सीधे सिस्टम में बेहतर तरीके से जोड़ सकेगी. साथ ही स्मार्टफोन से मिलने वाला लगातार यूजर डेटा AI को और स्मार्ट बनाने में मदद करेगा.

अभी लगेगा समय
हालांकि ये फोन अभी शुरुआती चरण में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी मुख्य जानकारी 2026 या 2027 तक सामने आ सकती है, जबकि बड़े लेवल पर उत्पादन 2028 के आसपास शुरू हो सकता है. अगर ऐसा होता है, तो स्मार्टफोन की दुनिया में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News