Tach – Smartphone Market : कम हो रहा चाईनीज स्मार्टफोन का बाजार, 10 साल में सबसे कम रही शिपमेंट

Last Updated:
Smartphone Market : चीन की स्मार्टफोन का दबदबा धीरे-धीरे कम होता जा रहा है. सितंबर तिमाही के आंकड़े बताते हैं कि इस साल स्मार्टफोन का शिपमेंट 10 साल में सबसे कम रहा है और वीवो का नंबर एक का ताज भी सैमसंग ने छीन लिया है. इसके अलावा चाईनीज मोबाइल की बाजार हिस्सेदारी भी गिरकर 67 फीसदी के आसपास पहुंच गई है, जो पिछले साल तक 75 फीसदी से ज्यादा रहती थी.
भारतीय बाजार में सैसमंग की हिस्सेदारी वीवो से ज्यादा हो गई है.
नई दिल्ली. एक समय था जब भारत चाईनीज स्मार्टफोन छाए हुए थे. पहले शाओमी और फिर वीवो ने भारतीय बाजार पर कब्जा बनाया हुआ था और पिछले एक दशक से यही दोनों कंपनियां नंबर एक की पोजीशन पर भी थीं, लेकिन साल 2026 में माहौल बदल चुका है. अब चाईनीज ब्रांड की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है. सितंबर तिमाही में तो चाईनीज स्मार्टफॉर्म की शिपमेंट में 10 साल की सबसे बड़ी गिरावट आई है. मोबाइल बाजार पर नजर रखने वाली संस्था ओम्डिया (Omdia) का कहना है कि जुलाई-सितंबर के दौरान शिपमेंट में 26 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि कीमतों में बढ़ोतरी के कारण ग्राहकों ने नए फोन खरीदने से परहेज किया और त्योहारी सीजन से पहले निर्माताओं ने भी सप्लाई कम कर दी. यही वजह है कि इस साल की तीसरी तिमाही में शिपमेंट गिरकर 3.58 करोड़ यूनिट रह गई, जो साल 2016 के बाद से तीसरी तिमाही का सबसे निचला स्तर है. इस गिरावट ने बाजार की रैंकिंग भी बदल दी है और अब सैमसंग ने वीवो को पीछे छोड़कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है, जबकि चीनी ब्रांडों की कुल हिस्सेदारी एक साल पहले के 75% से घटकर लगभग 68% रह गई है.
सैमसंग बना बाजार का नया बादशाह, वीवो धराशायी
दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने 67 लाख फोन का शिपमेंट किया है और साल 2024 की शुरुआत के बाद पहली बार फिर से शीर्ष स्थान हासिल किया. कंपनी की किफायती गैलेक्सी A-सीरीज ने बिक्री बढ़ाने में मदद की, जबकि कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर और लंबे फाइनेंसिंग प्लान ने अलग-अलग कीमत वाले फोन खरीदने वाले ग्राहकों को आकर्षित किया. वीवो की शिपमेंट 34% गिरकर 64 लाख रह गई, जो शीर्ष पांच कंपनियों में सबसे बड़ी गिरावट है. बार-बार कीमतों में बढ़ोतरी के कारण रिटेलर्स की इन्वेंट्री प्लानिंग प्रभावित हुई और एंट्री-लेवल फोन की सीमित सप्लाई ने कंपनी की स्थिति को कमजोर कर दिया.
कम हो रहा शाओमी का साइन
चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiaomi) की वह खूबी भी दबाव में आ गई, जिसके लिए वह जानी जाती है. शाओमी को अभी तक कम कीमत में ज्यादा फीचर्स देने वाली कंपनी के तौर पर जाना जाता रहा है, लेकिन कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के कारण कंपनी को कीमतों और मेमोरी कॉन्फिगरेशन के मामले में समझौता करना पड़ा. यही कारण रहा कि कंपनी की शिपमेंट 28% गिरकर 47 लाख यूनिट रह गई. एक और चाइनीज कंपनी ओप्पो (OPPO) 49 लाख यूनिट का शिपमेंट किया और तीसरे पायदान पर रही. हालांकि, इसके शिपमेंट में भी 24% की गिरावट आई. इस दौरान ऐपल (Apple) ने 39 लाख फोन का शिपमेंट किया और पांचवें पायदान पर रहा. आईफोन 16 और बेस आईफोन 17 की मांग, साथ ही कीमतों में संभावित बढ़ोतरी से पहले स्टॉक जमा करने की कोशिशों ने शिपमेंट को सहारा दिया है.
आगे भी डाउन रहेगा मोबाइल बाजार
ओम्डिया के प्रिंसिपल एनालिस्ट संयम चौरसिया ने कहा कि कम एक्सक्लूसिव लॉन्च, किफायती मॉडलों की सीमित संख्या और प्रमोशनल ऑफर्स में कमी के कारण ऑनलाइन चैनलों को त्योहारी सीजन में मिलने वाला पारंपरिक फायदा कम हो गया है. इस साल दिवाली देर से होने के कारण भी तिमाही आंकड़ों में गिरावट ज्यादा दिखी, क्योंकि त्योहारी सीजन के लिए कुछ ऑफलाइन स्टॉक अक्टूबर में शिफ्ट हो गया. ये आंकड़े विक्रेताओं तक पहुंचाई गई सप्लाई को दर्शाते हैं न कि ग्राहकों द्वारा की गई खरीदारी को. हालांकि, यह कमजोरी त्योहारी सीजन के बाद भी बनी रह सकती है. साल 2027 में भी बाजार में थोड़ी और गिरावट आ सकती है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…
और पढ़ें
Source link