Tach – नए अवतार में आए Redmi के इस फोन की बढ़ी डिमांड, कंपनी ने खुश होकर कर दिया सस्ता, कैमरा शानदार

शाओमी ने हाल ही में अपने स्मार्टफोन रेडमी नोट 15 का नया अवतार स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है. यह फोन उन यूजर्स के लिए खास है जो कम बजट में प्रीमियम डिजाइन, अच्छा कैमरा और बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये रखी गई है. खास बात ये है कि इस फोन को ग्राहक काफी सस्ते में खरीद सकते हैं. रेडमी नोट 15 स्पेशल एडिशन की कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये से शुरू होती है.
Mi.कॉम से मिली जानकारी के मुताबिक इस फोन को खरीदने के लिए अगर ICICI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया जाएगा तो 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा. इसके साथ ही म्यूजिक के शौकीन लोगों के लिए भी बड़ा गिफ्ट है. फोन के साथ 3 महीने के लिए स्पॉटिफाई प्रीमियम का फायदा भी मिल जाएगा.
इतना ही नहीं MobiKwik UPI से पेमेंट करेंगे तो 2500 रुपये की भी छूट मिल जाएगी. इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी दिया जा रहा है.
बढ़ियां हैं फोन के फीचर्स
फोन में 6.77 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसमें Full HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. इससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरिएंस काफी स्मूद हो जाता है. डिस्प्ले में 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है.
रेडमी नोट 15 स्पेशल एडिशन का डिजाइन काफी आकर्षक है. यह तीन कलर- Crimson Reserve, Carbon Black और Frosted White में उपलब्ध है. Crimson Reserve वेरिएंट में फॉक्स लेदर बैक पैनल दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो Adreno 710 GPU के साथ आता है. यह फोन 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ उपलब्ध है. जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.
सेल्फी कैमरा भी बढ़ियां
कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है. इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
फोन में 5800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है. साथ ही 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है.
इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर्स, IP55 और IP66 रेटिंग, Wi-Fi 6 और 5G सपोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. अगर आप 20 हजार रुपये के बजट में एक दमदार स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह एक शानदार विकल्प हो सकता है.
Source link








