Tach – Wifi Speed fast tricks: Wi-Fi बार-बार स्लो हो रहा है? मतलब गलत जगह है राउटर, स्पीड बढ़ाने के ये 8 तरीकों से रॉकेटट जैसा चलेगा

Last Updated:
अगर घर का Wi-Fi बार-बार स्लो हो रहा है, वीडियो बफर हो रहे हैं और ऑनलाइन काम रुक रहा है, तो राउटर की सही जगह और कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर इंटरनेट स्पीड बढ़ाई जा सकती है. जानें Wi-Fi राउटर को तेज करने के 8 आसान और फ्री उपाय.
नया प्लान लेने की जरूरत नहीं! घर का इंटरनेट तेज करने के फ्री टेक हैक्स
घर में वाई-फाई की स्पीड धीमी हो जाना बहुत आम समस्या है. यूट्यूब वीडियो बफर होता है, नेटफ्लिक्स रुक-रुककर चलता है और ऑनलाइन क्लास में आवाज़ अटकती है. लेकिन अच्छी खबर ये है कि बिना नया प्लान खरीदे या एक्स्ट्रा पैसे खर्च किए आप अपने मौजूदा वाई-फाई को काफी तेज बना सकते हैं. बस राउटर की जगह और कुछ सेटिंग्स बदलने से स्पीड दोगुनी तक हो सकती है.
राउटर की स्पीड तेज करने के 8 आसान घरेलू टेक हैक्स
राउटर को सही जगह पर रखें
- राउटर को फर्श पर या कोने में मत रखें.
- इसे घर के बीचोबीच और ऊंचाई पर रखें (आदर्श रूप से आंखों के लेवल पर).
- दीवारों और फर्नीचर से दूर रखें. अगर राउटर एक कमरे में है तो बीच वाले कमरे में रखने से पूरे घर में अच्छा सिग्नल मिलता है.
- एंटीना को सही दिशा में घुमाएं
- एक एंटीना को सीधा ऊपर की तरफ और दूसरा horizontal रखें. इससे सिग्नल अलग-अलग दिशाओं में फैलता है.
- 2.4GHz और 5GHz बैंड का सही इस्तेमाल करें 2.4GHz बैंड दूर तक जाता है लेकिन स्पीड कम होती है.
- 5GHz बैंड बहुत तेज स्पीड देता है लेकिन रेंज कम होती है.
- पास के कमरों में 5GHz और दूर वाले कमरों में 2.4GHz यूज करें.
- चैनल बदलें (Channel Change)
- राउटर में जाकर Wi-Fi चैनल को Auto से मैनुअल पर बदलें. 1, 6 या 11 चैनल ट्राई करें. इससे पड़ोस के वाई-फाई से इंटरफियरेंस (रुकावट) कम होती है.
- राउटर को रीस्टार्ट करें
- हफ्ते में कम से कम एक बार राउटर को 30 सेकंड के लिए बंद करके फिर चालू करें. इससे कैश क्लियर होता है और स्पीड बढ़ती है.
- गैरजरूरी डिवाइस डिस्कनेक्ट करें
- जो डिवाइस इस्तेमाल नहीं हो रहे हैं (पुराने मोबाइल, स्मार्ट टीवी आदि) उन्हें वाई-फाई से डिस्कनेक्ट कर दें. जितने कम डिवाइस, उतनी तेज स्पीड.
- फर्मवेयर अपडेट करें
- राउटर की सेटिंग में जाकर चेक करें कि फर्मवेयर अपडेट उपलब्ध है या नहीं. अपडेट करने से परफॉर्मेंस बेहतर होती है.
- राउटर के पास कोई माइक्रोवेव या ब्लूटूथ डिवाइस न रखें
- माइक्रोवेव ओवन और ब्लूटूथ डिवाइस वाई-फाई सिग्नल को बाधित करते हैं. इन्हें राउटर से दूर रखें.
वाई-फाई की स्पीड धीमी होने का ज्यादातर कारण राउटर की गलत जगह और गलत सेटिंग होती है. ऊपर बताए आसान टेक हैक्स अपनाकर आप बिना एक्स्ट्रा पैसे खर्च किए अपने इंटरनेट को काफी तेज बना सकते हैं. सबसे पहले राउटर की जगह बदलकर देखें- ज्यादातर मामलों में यही एक बदलाव स्पीड में बड़ा फर्क ला देता है. अगर फिर भी स्पीड कम रहे तो ISP (इंटरनेट प्रोवाइडर) से संपर्क करें.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Source link








