Technology, दिवाली पर घर सजाने का खास तरीका: जेमिनी-चैटजीपीटी से मिनटों में बनाएं मनपसंद रंगोली डिजाइन, जानें प्रॉम्प्ट्स – Ai Rangoli Generator Guide, Create Stunning Festive Designs Minutes Using Gemini, Chatgpt — INA

सार

दिवाली के अवसर पर घर के आंगन और मुख्य द्वार को खूबसूरत रंगोली से सजाना भारतीय परंपरा का खास हिस्सा है, लेकिन हर बार नया और आकर्षक डिजाइन ढूंढना आसान नहीं होता। तो अगर इस बार आप भी पुराने पैटर्न से हटकर कोई नई डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो इसमें एआई आपकी मदद कर सकता है। जानिए कैसे…

क्या आपको भी दिवाली पर घर को सजाने के लिए रंगोली बनाना हैं, लेकिन डिजाइन समझ नहीं आ रहा? अब इसके लिए घंटों इंटरनेट पर तस्वीरें खोजने की जरूरत नहीं है। गूगल जेमिनी, चैटजीपीटी या ग्रोक जैसे एआई इमेज जरनेटर की मदद से आप अपनी पसंद की रंगोली डिजाइन तैयार कर सकते हैं। इसके लिए बस सही प्रॉम्प्ट लिखना होगा। आइए इस लेख में तीन ऐसे प्रॉम्प्ट के बारे में जानते हैं, जिनकी मदद से आप ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न 3D रंगोली तक के डिजाइन तैयार कर सकते हैं।

एआई रंगोली जनरेटर गाइड – फोटो : एआई जनरेटेड

1. मोर के डिजाइन वाली रंगोली से बढ़ाएं घर की खूबसूरती

अगर आप रंगोली में कुछ आकर्षक और अलग बनाना चाहते हैं, तो मोर की डिजाइन अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें नीले, हरे और सुनहरे रंगों से मोर के पंखों को खूबसूरती से उभारा जा सकता है। इसके लिए इस प्रॉम्प्ट का यूज करें।

“A top-down view of a vibrant traditional Indian peacock rangoli design on a clean wooden floor, intricate feathers made of blue, teal, emerald green, and gold rangoli powder, surrounded by a ring of small lit terracotta diyas and marigold flowers, soft ambient festive lighting, photorealistic, 8k resolution.”

एआई रंगोली जनरेटर गाइड
एआई रंगोली जनरेटर गाइड – फोटो : एआई जनरेटेड

2. पहली बार बना रहे हैं रंगोली? चुनें आसान डिजाइन

अगर आपने पहले कभी रंगोली नहीं बनाई है या ज्यादा जटिल डिजाइन पसंद नहीं हैं, तो यह प्रॉम्प्ट आपके काम आ सकता है। इससे कम रंगों और आसान आकृतियों वाली रंगोली तैयार की जा सकती है। इसके लिए कोई भी एआई टूल खोलकर न्यू चैट में जाकर बस ये वाला प्रॉम्प्ट पेस्ट कर दीजिए…

“A minimalist and clean circular rangoli design for beginners, made with bright yellow and red colors, simple geometric petals, a big glowing diya in the center, white rice flour outlines, soft studio lighting, top-view, 1:1 aspect ratio.”

Source link

Back to top button