Technology, माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का बड़ा असर: अकेले आउटलुक की 1.50 लाख से अधिक शिकायतें, क्या एआई टूल्स पर भी पड़ा कोई असर? – Microsoft Outage: 140,000 Outlook Reports, Teams, Copilot And Ai Services Hit — INA

Fri, 13 Nov 2026 10:41 AM IST

सार

  • आउटलुक को लेकर डेढ लाख से अधिक शिकायतें।
  • चैटजीपीटी और एंथ्रोपिक सेवाओं पर भी असर।
  • सर्विस बहाली में जुटी माइक्रोसॉफ्ट।
  • शुरुआती सुधार उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।
Microsoft Outage: 140,000 Outlook Reports, Teams, Copilot and AI Services Hit
आउटलुक की सबसे अधिक शिकायतें दर्ज – फोटो : एआई जनरेटेड

टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट इस समय एक बड़े ग्लोबल आउटेज का सामना कर रही है, जिसका सबसे ज्यादा असर इसकी ईमेल सेवा आउटलुक पर देखने को मिल रहा है। आउटेज ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर (Downdetector) के मुताबिक, अकेले आउटलुक को लेकर दुनियाभर में 1,50,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। बृहस्पतिवार शाम 6 बजे आउटलुक से जुड़ी समस्याओं की रिपोर्ट वैश्विक स्तर पर अपने इस उच्च स्तर तक पहुंच गई थी। इस तकनीकी खराबी की वजह से दुनियाभर के लाखों लोगों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

इस तकनीकी खराबी की वजह से दुनियाभर के लाखों लोगों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस आउटेज की आंच सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि इसके सर्वर और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े अन्य बड़े एआई प्लेटफॉर्म्स भी इसकी चपेट में आ गए हैं।

क्या एआई टूल्स पर भी पड़ा असर?

  • माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं ठप: आउटलुक के अलावा माइक्रोसॉफ्ट टीम्स, वनड्राइव और एआई टूल कोपायलट भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। यूजर्स अपने ईमेल, कैलेंडर और जरूरी फाइलों तक पहुंच नहीं बना पा रहे हैं।
  • ओपनएआई प्रभावित: चूंकि ओपनएआई के कई टूल्स माइक्रोसॉफ्ट 365 कनेक्टर्स का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए चैटजीपीटी में भी नए कनेक्शन फेल होने और टूल्स के ठीक से काम न करने की समस्या सामने आई है।
  • एंथ्रोपिक (क्लॉड) पर भी मार: एआई कंपनी एंथ्रोपिक के क्लॉड में भी माइक्रोसॉफ्ट 365 कनेक्टर से जुड़े मेल, कैलेंडर और सर्च रिक्वेस्ट फेल होने की दिक्कत दर्ज की गई है।
  • कारोबार और ऑफिस कम्युनिकेशन ठप:सबसे ज्यादा परेशानी उन कंपनियों और संस्थानों को उठानी पड़ रही है, जो अपने ईमेल, आपसी बातचीत और रोजमर्रा के कामकाज के लिए पूरी तरह माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं पर निर्भर हैं।

Source link

Back to top button