Technology, एनवीडिया: ब्रिटिश चिप निर्माता कंपनी के अधिकारी बन सकते हैं नए Ceo, बेसेंट बोले- बड़ा बदलाव जरूरी; लुटनिक घिरे – Nvidia Row Board Eying British Chipmaker Executive As New Ceo Besant Calls For Change Lutnick Faces Scrutiny — INA

Mon, 16 Nov 2026 06:10 AM IST

Nvidia Row board eying British chipmaker Executive as new CEO Besant calls for change Lutnick faces scrutiny
एनवीडिया (सांकेतिक) – फोटो : Nvidia

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एनवीडिया सीईओ को लेकर सलाह दी है। बेसेंट का कहना है कि नया सीईओ खोजने के लिए कंपनी को बाहर देखना होगा। जेनसन हुआंग के अचानक इस्तीफा देने के बाद कंपनी को नए सीईओ की तलाश है। एक कार्यक्रम में बेसेंट ने कहा, मुझे लगता है कि जब बोर्ड नए लीडर की तलाश कर रहा है, तो उसे कंपनी के बाहर देखना चाहिए।

समर्थन कर रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मस्क, बेसेंट बोले- बड़ा बदलाव जरूरी

ये भी रोचक है कि एनवीडिया के सीईओ हुआंग से जुड़े इस हाइप्रोफाइल विवादित मसले पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अलावा अरबपति कारोबारी एलन मस्क जैसी हस्तियों ने हुआंग का समर्थन किया है। इसी बीच स्कॉट बेसेंट ने कहा, कंपनी के अंदर जो कुछ भी चल रहा था, उसे देखते हुए वहां एक बड़े बदलाव की जरूरत है।

ब्रिटिश चिप निर्माता कंपनी के अधिकारी पर भी नजरें

बेसेंट ने यह भी कहा कि एनवीडिया के बोर्ड और बाहरी सलाहकारों को अगले 10 दिनों के भीतर कंपनी में निर्यात प्रतिबंधों के पालन से जुड़े सवालों के जवाब देने होंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेनसन की जगह लेने के लिए एनवीडिया बोर्ड ने ब्रिटिश चिप निर्माता कंपनी आर्म होल्डिंग्स के सीईओ रेने हास से संपर्क साधा है।

चिप नियमों में ढील देकर अपने हितों को साधने में घिरे लुटनिक

एनवीडिया मामले के बीच अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक एक बार फिर बड़े विवाद में घिर गए हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लुटनिक पर ऐसे तकनीकी नियमों को कमजोर करने का दबाव बनाने के आरोप लगे हैं, जिनका सीधा असर दक्षिण-पूर्व एशिया स्थित उन डाटा सेंटर्स पर पड़ा जो उनकी पुरानी पारिवारिक कंपनी के ग्राहक हैं। इसे लेकर अमेरिका के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

Source link

Back to top button