UP News: UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली – INA

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर बांगर में शनिवार रात दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई. आरोप है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाए गए युवक पर उसके ही दोस्त ने शराब पार्टी के दौरान तमंचे से ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं. फायरिंग (Firing) में युवक के हाथ, पैर और पेट में गोली लगी. गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. पुलिस ने घायल के पिता की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है. मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस के मुताबिक, गांव रामपुर मानगढ़ निवासी 30 साल के पवन को शनिवार रात करीब आठ बजे पड़ोसी गांव मिर्जापुर निवासी उसके दोस्त प्रमोद, गौरव और मेहरचंद नौकरी लगवाने की बात कहकर गौर यमुना सिटी स्थित अपने कार्यालय ले गए थे. वहां नौकरी को लेकर बातचीत हुई. इसके बाद चारों युवक रामपुर गांव के आसपास जंगल में बैठकर शराब पार्टी करने लगे.

शराब पार्टी में कहासुनी के बाद फायरिंग

बताया जा रहा है कि शराब पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया. आरोप है कि इसी दौरान प्रमोद उर्फ डागा ने तमंचा निकालकर पवन पर लगातार तीन गोलियां चला दीं. अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गोलियां लगने से पवन गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा.

घटना के बाद परिजन उसे तत्काल ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर लिया. चिकित्सकों ने पवन के हाथ और पैर में लगी गोलियां निकाल दी हैं, जबकि पेट में धंसी गोली निकालने का प्रयास किया जा रहा है. पेट में गोली फंसी होने के कारण उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. परिवार के लोग अस्पताल में उसके स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

दो अन्य की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल के पिता की शिकायत पर प्रमोद, गौरव और मेहरचंद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद उर्फ डागा को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था और फायरिंग के पीछे क्या वजह थी. मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button