यूपी – Jalaun: जीने की स्लैब गिरने से तीन लोग घायल, मासूम बच्ची गंभीर हालत में झांसी रेफर – INA

थाना क्षेत्र के बिरासनी गांव में बुधवार को सीढ़ी की स्लैब गिर जाने से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, यहां से एक मासूम को झांसी रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर घायलों के परिजनों से मुलाकात की।


एट थाना क्षेत्र के बिरासनी गांव निवासी अनिल कुमार की पत्नी जिया (32), पुत्री प्रिया (06) व पड़ोसी सरस्वती पत्नी शिवम कुमार (30) मकान के नीचे बैठकर बातें कर रही थीं। तभी बारिश के कारण जीने की स्लैब भरभराकर गिर गई। इससे तीनों उसके नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तीनों को निकाला। प्रिया को झांसी रेफर कर दिया गया है जबकि दोनों की स्थिति सामान्य है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button