बिहार-यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट:50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; सिक्किम में तूफान से महिला की मौत, ओडिशा में बवंडर, 2 की जान गई- INA NEWS

देश के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित 18 राज्यों में आंधी, बिजली और ओलावृष्टि की आशंका है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर 50–60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट है। बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, सिक्किम और उत्तर प्रदेश में बिजली चमकने के साथ 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। दिल्ली में रविवार सुबह की शुरुआत हल्की बारिश से हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी बारिश हुई। अमृतसर में अधिकतम तापमान 21.8°C और पटियाला में 26.6°C रहा, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री कम है। राजस्थान के उत्तरी इलाकों में भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। सिक्किम के कई इलाकों में रविवार देर शाम तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ और बिजली पोल तक गिर गए। रकडोंग काफर इलाके में पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इधर, ओडिशा के मयूरभंज जिले में रविवार को एक विशान बवंडर ने भारी तबाही मचाई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। तेज तूफान के कारण 70 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे को बंद करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर और हिमाचल में 21 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button