यूपी – अलीगढ़: स्पा की आड़ में देह व्यापार गिरोह का आरोपी दबोचा, बरेली से हुई गिरफ्तारी, चकमा देकर चल रहा था फरार – INA

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाने का फरार आरोपी अभिषेक को पुलिस ने बृहस्पतिवार को बरेली से गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइन और लोधा थाने की संयुक्त टीम ने उसकी गिरफ्तारी की।


गौरतलब है कि 25 जनवरी को सीओ तृतीय सर्वम सिंह और एसीएम द्वितीय दिग्विजय सिंह की संयुक्त टीम ने क्लासिक थाई स्पा और 7 क्लाउड्स स्पा पर छापा मारकर मौके से पांच पुरुषों और सात महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था। इस खुलासे के बाद से ही क्लासिक थाई स्पा का मुख्य संचालक अभिषेक पुलिस को लगातार चकमा देकर फरार चल रहा था।

जांच में सामने आया है कि मूल रूप से मथुरा कोतवाली थाना क्षेत्र के कैलाश नगर का रहने वाला अभिषेक अपनी पहचान छिपाकर बरेली के इज्जतनगर बन्नूवाल नगर में किराये पर रह रहा था और वहां भी इसी तरह स्पा संचालित कर रहा था। सीओ सर्वम सिंह के मुताबिक पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही मथुरा में दो केस दर्ज हैं।


Credit By Amar Ujala

Back to top button