अलायंस एयर फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग:प्रयागराज से आ रहा था विमान, इंजन में आई खराबी; 40 यात्री सवार थे- INA NEWS

अलायंस एयर के एक विमान का इंजन खराब होने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में 40 पैसेंजर और 4 क्रू मेंबर सवार थे। प्लेन प्रयागराज से दिल्ली आ रहा था। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि विमान ने आपातकालीन लैंडिंग इसलिए की, क्योंकि उसका एक इंजन काम नहीं कर रहा था। विमान दोपहर करीब 2.15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। दिल्ली पहुंचने से पहले मांगी इमरजेंसी लैंडिंग एलायंस एयर के प्रवक्ता ने बताया कि बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली रूट पर चलने वाला यह ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप विमान ATR 72-600 था। दिल्ली पहुंचने के दौरान बाएं इंजन में ऑयल प्रेशर कम होने के कारण पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। हालांकि, फ्लाइट क्रू ने कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की थी। इसके बाद विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button