यूपी- बागपत की दुल्हनिया चढ़ी घोड़ी, गाजे-बाजे के साथ पूरे शहर में घूमी… 7 फेरों से पहले क्यों किया ऐसा? – INA

यूपी के बागपत में एक दुल्हनिया ने सात फेरे लेने से पहले ऐसी रस्म निभाई जिसके कारण उसकी हर जगह चर्चा हो रही है. दुल्हनिया घोड़ी पर चढ़ी. फिर बैंड बाजे के साथ वो पूरा शहर घूमी. इस दौरान उसके रिश्तेदारों ने नाच-गाना किया. आजाद नगर कॉलोनी की रहने वाली नमन की शादी है. उससे पहले नमन ने घुड़चढ़ी की रस्म पूरी की. बैंडबाजे के साथ नमन की घुड़चढ़ी नगर में निकली तो लोग देखते रह गए.

Table of Contents

सेवानिवृत्त शिक्षक विक्रम की बेटी नमन देहरादून में हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में सहायक शाखा प्रबंधक हैं. पिता विक्रम ने अपनी बेटी नमन को दूल्हे की तरह घोड़ी पर बैठाया और पूरे शहर में घुड़चढ़ी कराई. शनिवार शाम साढ़े छह बजे नमन घर से बैंडबाजों के साथ बाहर निकलीं और भाई पीयूष, पिता विक्रम, मां राकेश, बहन मृदुल समेत अन्य रिश्तेदारों ने नमन को घोड़ी पर बैठाया. घुड़चढ़ी घर से चलकर नगर के मुख्य रास्तों से होकर वापस घर पर समाप्त हुई. रास्ते में नमन अपने परिजनों, रिश्तेदारों व सहेलियों के साथ जमकर नाचीं.

क्या बोली दुल्हनिया?

नमन का कहना है कि वह संदेश देना चाहती हैं कि लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं होती हैं. बाकी लोग भी इस तरह बेटियों की भावनाओं की कद्र करें. नमन की घुड़चढ़ी में चचेरा भाई राजकुमार, वरुण सिंह, बुआ राजबीरी देवी, मामा रत्नलाल, शेर सिंह आदि शामिल रहे. 2 दिसंबर को नमन का दूल्हा हर्ष बल्लभगढ़ हरियाणा से बरात लेकर आया. फिर धूमधाम से दोनों की शादी हुई.

लड़कियां किसी से कम नहीं

इस अनोखी शादी ने न केवल नमन के परिवार, बल्कि पूरे समाज को एक मजबूत संदेश दिया है. नमन ने कहा, ‘हमारे समाज में बेटियों को हमेशा सीमाओं में बांधकर रखा जाता है. मैं चाहती थी कि मेरी शादी मेरी सोच का प्रतीक बने और यह दिखाए कि बेटियां भी अपने हक और परंपराओं को अपने तरीके से निभा सकती हैं.’ नमन ने घोड़ी पर चढ़कर शादी की अनोखी रस्म निभाई और कहा, ‘लड़के घुड़चढ़ी करते हैं तो यह शान मानी जाती है, फिर लड़कियां क्यों नहीं? हम किसी से कम नहीं.” नमन की पहल समाज में बेटियों के सशक्तिकरण का प्रतीक बन गई है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News