Sport : 'मैं चेपॉक में अपना आखिरी T20 मैच खेलूंगा', क्या आज रिटायरमेंट मैच खेलने उतरेंगे एमएस धोनी? #INA

MS Dhoni Retirement: आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. ये मैच चेपॉक स्टेडियम में होने वाला है. हाईवोल्टेज मैच से पहले क्रिकेट के गलियारों में एमएस धोनी के रिटायरमेंट की चर्चा हो रही है. माना जा रहा है कि सोमवार को चेपॉक पर एमएस धोनी अपना आखिरी टी-20 मैच खेलने उतर सकते हैं. हालांकि, सीएसके मैनेजमेंट या फिर माही की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. तो आइए बताते हैं कि आखिर ये चर्चा कब और क्यों शुरू हुई.
क्यों शुरू हुई धोनी के रिटायरमेंट की चर्चा?
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेला है. मगर, चेन्नई सुपर किंग्स के लीग चरण के आखिरी घरेलू मैच से पहले एक बार फिर एमएस धोनी के रिटायरमेंट की चर्चा होने लगी है. सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार पोस्ट कर रहे हैं और मान रहे हैं कि सोमवार को एमएस धोनी अपना आखिरी टी-20 मैच खेलने मैदान पर उतर सकते हैं. अब सवाल उठता है कि आखिर ये चर्चा शुरू कब और क्यों हुई?
दरअसल, धोनी ने नवंबर 2021 में चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि उनका आखिरी टी20 मैच चेपॉक में ही होगा. ऐसे में उनका वो लगभग 5 साल पुराना बयान चर्चा में आ गया है. नतीजन, माही के रिटायरमेंट की खबरें तेज हो गईं.
One last home clash
Bring the roar, Lions 🦁💪#WhistlePodu #CSKvSRH pic.twitter.com/Fi18ZYvkm4— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 18, 2026
कितने फिट हैं एमएस धोनी?
चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के शुरू होने से पहले पुष्टि की थी कि धोनी पिंडली में खिंचाव के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं, जिसकी वजह से वह आईपीएल 2026 के पहले 2 सप्ताह के मैच नहीं खेल पाएंगे. यह समय सीमा अनुमान से कहीं अधिक बढ़ गई, क्योंकि धोनी इस सीजन में अब तक सीएसके के सभी मैच नहीं खेल पाए हैं. हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति इतनी लंबी क्यों रही है. सीएसके के हेड कोच ने कहा कि टीम ने धोनी पर शुरुआत में ही दबाव डाल दिया था और वार्म-अप मैच के दौरान उनकी पिंडली में फिर से चोट लग गई थी.
फ्लेमिंग ने कहा, “पिंडली की चोट काफी नाजुक होती है. अगर वह दौड़ते हुए फिर से चोटिल हो जाते हैं, तो वह मैच से बाहर हो जाएंगे. हमने शुरुआत में ही उन पर दबाव बनाया, और वार्म-अप मैच में, मेरी जानकारी के अनुसार, उन्हें फिर से चोट लग गई. तब से, वह अपनी चोट को सुधारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन एक झटका लगा, इसलिए इसमें हमारी उम्मीद से ज्यादा समय लग गया.”
लेटेस्ट वीडियो में फिट दिखे MSD
𝐄𝐤𝐝𝐮𝐦 𝐟𝐢𝐭, 𝐌𝐚𝐡𝐢 𝐛𝐡𝐚𝐢 👌
MS Dhoni is looking as sharp as ever… are we about . see him in action tomorrow at Chepauk? 👀#TATAIPL Race . Playoffs 2026 👉 #CSKvSRH | MON, MAY 18, 6:30 PM pic.twitter.com/pjtBOCIi2m
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 17, 2026
आईपीएल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में धोनी ब्लैक कलर की टीशर्ट में हैं. वह वहां मौजूद लोगों से पूछते हैं ‘फिट लग रहा हूं न…’ जवाब में एक शख्स कहता है कि, पहले आए थे उससे भी फिट लग रहे हैं. फिर माही कहते हैं कि, ‘जैसे-जैसे टाइम बढ़ता है, मेहनत ज्यादा करना पड़ता है.’ हालांकि, वीडियो में इस पर कोई अपडेट नहीं मिला है कि माही SRH के खिलाफ खेलेंगे या नहीं.
CSK के लिए अहम है जीत
IPL 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने गजब का कमबैक किया और अब प्लेऑफ की रेस में शामिल है. चेन्नई ने इस सीजन अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते, 6 मैच हारे हैं. टीम के पास 12 अंक हैं. अब सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेला जाने वाला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ के लिहाज से काफी अहम होने वाला है. देखने वाली बात होगी कि इस अहम मैच में धोनी मैदान पर लौटते हैं या नहीं.
ये भी पढ़ें: अब शुरू हुआ असली IPL! RCB के बाद इन 2 टीमों की प्लेऑफ में एंट्री तय, चौथे स्पॉट के लिए 3 टीमों के बीच है जंग
'मैं चेपॉक में अपना आखिरी T20 मैच खेलूंगा', क्या आज रिटायरमेंट मैच खेलने उतरेंगे एमएस धोनी?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









