UP News: गंगा एक्सप्रेसवे पर दौड़ीं UP रोडवेज की बसें: मात्र 839 में प्रयागराज से मेरठ का सफर, जानें नोएडा-गाजियाबाद के लिए क्या है प्लान – INA

उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए सफर को और आसान बनाते हुए यूपी रोडवेज (UPSRTC) ने एक बड़ा कदम उठाया है. रोडवेज ने अब शानदार गंगा एक्सप्रेसवे को भी अपने रूट में शामिल कर लिया है और इस मार्ग पर सरकारी बसों का संचालन आज से शुरू हो गया है. फिलहाल, इस सेवा की शुरुआत प्रयागराज से मेरठ के बीच की गई है, जिसका किराया बेहद किफायती रखा गया है. इस नई बस सेवा से मेरठ, हापुड़, नोएडा और गाजियाबाद से प्रयागराज आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है.
गंगा एक्सप्रेसवे पर बसों को सुचारू रूप से चलाने का जिम्मा प्रयागराज रीजन के लीडर रोड डिपो को सौंपा गया है. इस डिपो से आज सुबह 10 बजे पहली बस को मेरठ के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. चूंकि यह बस एक बार में 600 किलोमीटर से अधिक की लंबी दूरी तय करेगी, इसलिए यात्रियों के आराम का पूरा ध्यान रखा गया है. उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने सफर के दौरान बस के अंदर ठंडे पानी के केन रखवाने की व्यवस्था की है. इसके साथ ही एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह स्टॉपेज तय किए गए हैं, जहाँ यात्री उतरकर जलपान और नाश्ता कर सकेंगे.
कितना तय हुआ है किराया?
रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, वर्तमान में यह बस सेवा सिर्फ प्रयागराज और मेरठ के बीच शुरू हुई है, इसलिए अभी केवल इसी रूट का किराया फाइनल किया गया है. प्रयागराज से मेरठ का किराया मात्र 839 रुपये है.
नोएडा-गाजियाबाद का किराया कब?
अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस एक्सप्रेसवे रूट पर नोएडा और गाजियाबाद को भी जोड़ दिया जाएगा. इसके बाद इन शहरों के लिए भी किराए की लिस्ट जारी कर दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: 9 साल पहले पत्नी ने की थी ऐसी हरकत, जिससे गोरखपुर के इंजीनियर प्रद्युम्न को हर दिन दिखती थी मौत सुसाइड से पहले के सितम की दास्तां
नोएडा और गाजियाबाद जाने वालों के लिए अभी क्या है विकल्प?
यदि आप प्रयागराज से नोएडा या गाजियाबाद जाना चाहते हैं, तो फिलहाल आपके पास ये तीन बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं. यात्री इस बस से सीधे मेरठ पहुंच सकते हैं और वहां से नोएडा-गाजियाबाद के लिए दूसरी लोकल बस पकड़ सकते हैं. मेरठ पहुंचने के बाद यात्री गाजियाबाद और दिल्ली (आनंद विहार) जाने के लिए हाई-स्पीड नमो भारत ट्रेन का विकल्प भी चुन सकते हैं. यात्री हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में उतरकर भी नोएडा और गाजियाबाद के लिए आसानी से बसें ले सकते हैं.
यूपी रोडवेज जल्द ही प्रयागराज से सीधे गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे (ISBT) के लिए सीधी बसें चलाने की तैयारी कर रहा है, जिससे यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचेगा.
गंगा एक्सप्रेसवे पर दौड़ीं UP रोडवेज की बसें: मात्र 839 में प्रयागराज से मेरठ का सफर, जानें नोएडा-गाजियाबाद के लिए क्या है प्लान
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



