UP News: केरलम में शपथ के बाद कल UP आएंगे राहुल गांधी, रायबरेली में महिला संवाद, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात – INA

केरलम में कांग्रेस की अगुवाई वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. राहुल आज सोमवार को केरल में 10 साल बाद सत्ता में आई कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए. इस बीच कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल कल मंगलवार (19 मई) को 2 दिन के दौरे पर यहां पहुंचेंगे.
रायबरेली के कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि यात्रा के पहले दिन, राहुल गांधी बछरावां के ठकुराइन खेड़ा में एक मैरिज हॉल का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद, वह खीरों में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. फिर वह लालगंज जाएंगे, जहां वह ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होंगे.
रायबरेली के बाद अमेठी जाएंगे राहुल
उन्होंने आगे बताया कि यात्रा के दूसरे दिन 20 मई को, राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस में ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के दौरान जनता से मुलाकात करेंगे. फिर वह वीरा पासी की प्रतिमा के अनावरण में हिस्सा लेंगे और लोधवारी में एक जनसभा में शामिल होंगे. इसके बाद वह अमेठी के लिए रवाना हो जाएंगे.
कांग्रेस की जिला इकाई के प्रमुख प्रदीप सिंघल ने कल रविवार को बताया, अमेठी में प्रवास के दौरान राहुल गांधी पार्टी के जिला मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे.
UP चुनाव से पहले राहुल की अहम यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बैठक उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीतिक तैयारियों का हिस्सा होगी, साथ ही इसमें संगठनात्मक समीक्षा भी की जाएगी. बैठक के दौरान चर्चा का मुख्य केंद्र पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, युवा और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाना, और गांवों में जनसंपर्क अभियानों को तेज करने को लेकर चर्चा की संभावना है.
सूत्रों के अनुसार, बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को (ग्राम सभा से लेकर जिला स्तर तक) इस बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. इसके जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद करने की उम्मीद है.
दौरे से पहले रायबरेली में हलचल तेज
अपने एक दिन के दौरे के दौरान, कांग्रेस नेता पूरे रामदीन पंडित (दिवंगत कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा का पैतृक गांव) भी जाएंगे. वहां पर उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेंगे. योगेंद्र, जिन्हें गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता था, लंबी बीमारी के बाद 1 मार्च को उनका निधन हो गया था.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे से पहले जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं, और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत की तैयारियां पहले ही शुरू कर दी हैं. अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा तैयारियों की समीक्षा के लिए स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों के साथ नियमित बैठकें भी कर रहे हैं.
केरलम में शपथ के बाद कल UP आएंगे राहुल गांधी, रायबरेली में महिला संवाद, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



