यूपी – हैवानियत: झाड़-फूंक के बहाने बालक से कुकर्म, पीड़ित ने परिजनों को बताई ओझा की काली करतूत – INA

बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़-फूंक के नाम पर 10 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म किया। घटना का खुलासा तब हुआ जब बालक ने दोबारा ओझा के पास जाने से इन्कार कर दिया और परिजनों के बार-बार पूछने पर पूरी आपबीती बताई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी ओझा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।




थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग ने सोमवार देर रात थाने पहुंचकर तहरीर दी। आरोप है कि गांव का ही रहने वाला मंगेश तिवारी, जो झाड़-फूंक और ओझाई का काम करता है, छह जून की रात करीब आठ बजे उनके 10 वर्षीय नाती को झाड़-फूंक कराने के बहाने अपने कच्चे मकान में ले गया। वहां उसने बालक के साथ कुकर्म किया। आरोप है कि घटना के बाद बालक को किसी से कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी और भय के कारण बालक कई दिनों तक चुप रहा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button