यूपी – हृदयविदारक: एक ही आंगन से उठीं पिता और तीन बेटियों की अर्थी, रो पड़ा पूरा गांव – INA

साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार सुबह लगभग 10:15 बजे एक दो मंजिला कच्चा मकान गिरने के हादसे में मलबे के नीचे दबने से पिता और तीन बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सबसे बड़ी बेटी काजल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद आधी रात बाद दो बजे शव गांव पहुंचे।


तहसील प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार के लिए दी गई आर्थिक सहायता के बाद सोमवार सुबह करीब 10:15 बजे घर से एक साथ पिता मुकेश सिंह वैश्य, बेटियां माया, नीतू व पल्लवी के शवों की चार अर्थियां निकलीं। आर्थियों के पीछे सैकड़ों महिलाओं की भीड़ थी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button