Sport : Explainer: सेमीफाइनल-1 ही क्यों खेलेगी टीम इंडिया? जानिए महिला एशिया कप में कैसे होता है इसका फैसला #INA

Womens Asia Cup 2026 : एशिया में इन दिनों महिला क्रिकेट का धूम-धड़ाका चालू है. एशियाई देशों की कुल 8 टीमें इस समय महिला एशिया कप 2026 में भाग ले रही हैं. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त से हुई थी. इस बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जा रहा है. महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा. उससे पहले महिला एशिया कप 2026 के दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. इसमें सेमीफाइनल-1 और सेमीफाइनल-2 शामिल है. 

महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल-1 मुकाबला 10 सितंबर (गुरुवार) को खेला जाने वाला है. इस सेमीफाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम खेलती हुई नजर आएंगी. उसके साथ खेलने वाली टीम का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है. वहीं टूर्नामेंट का सेमीफाइनल-2 मैच 11 सितंबर (शुक्रवार) को होगा. इस सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम खेलने वाली है. श्रीलंका के खिलाफ कौन सी टीम खेलेगी. इसका भी फैसला अभी तक नहीं हुआ है. 

किसके साथ होगा भारत-श्रीलंका का सेमीफाइनल मैच

महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल-1 में भारत के साथ बांग्लादेश की टीम खेल सकती है. वहीं सेमीफाइनल-2 श्रीलंका की टक्कर पाकिस्तान की टीम के साथ हो सकती है. अब ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश और पाकिस्तान के पास अपना एक-एक मैच बाकी है. ये दोनों टीमें अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेंगी. कौन सी टीम किस सेमीफाइनल में पहुंचेगी इसकी तस्वीर लगभग साफ है. भारत और बांग्लादेश सेमीफाइनल-1 खेलेंगी. वहीं श्रीलंका और पाकिस्तान सेमीफाइनल-2 खेलेंगी. 

इन 2 मैचों से तय होंगी दो सेमीफाइनलिस्ट

पाकिस्तान और हांगकांग चाइना के बीच आज यानी 7 सितंबर (सोमवार) को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बना सकती है. अगर पाकिस्तान इस मैच को हार भी जाएं तो उसे बुरी तरह से नहीं हारना है क्योंकि उसका नेट रन रेट खराब नहीं हो. ऐसे में पाकिस्तान आसानी से सेमीफाइनल में जगह बना लेगा. वो सेमीफाइनल-2 में श्रीलंका से भिड़ेगा. 

वहीं बांग्लादेश और यूएई के बीच कल यानी 8 सितंबर (मंगलवार) को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अंतिम ग्रुप मैच खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर बांग्लादेश की टीम आसामी से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी. यूएई अगर इस मैच में जीत जाती है तो उसके पास भी सेमीफाइनल में प्रवेश करने का मौका होगा. लेकिन इस मैच में बांग्लादेश का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है. ऐसे में बांग्लादेश के सेमीफाइनल-1 में भारत से भिड़ सकती है.

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उठता है कि, आखिरकार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट ही सेमीफाइनल-1 में क्यों खेलेगी? टीम इंडिया को सेमीफाइनल-1 ही क्यों खेलना है. उसे सेमीफाइनल-2 खेलने का मौका क्यों नहीं मिलेगा. इस पर आईसीसी के नियम क्या कहते हैं जानते हैं. इसके साथ ही आज जानेंगे कि किस आधार पर तय होगा कि, टीम इंडिया ही सेमीफाइनल-1 क्यों खेलेगी. आइए जानते हैं. 

सेमीफाइनल-1 ही क्यों खेलेगी टीम इंडिया?

महिला एशिया कप 2026 में टीम इंडिया का सेमीफाइनल-1 खेलना उसकी ग्रुप में स्थिति और टूर्नामेंट के तय फॉर्मेट की वजह से है. दरअसल, एशिया कप के फॉर्मेट के तहत 2 ग्रुप बनाए गए थे. इसमें 4-4 में बांटकर 8 टीमों को रखा गया है. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग चाइना को रखा गया था. वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया को रखा गया था.  

महिला एशिया कप के तय फॉर्मेट की वजह से ग्रुप एक में टॉप करने वाली टीम सेमीफाइनल 1 खेलेगी. वहीं ग्रुप बी में नंबर-1 रहने वाली टीम सेमीफाइनल 2 खेलेगी. ऐसे में भारत ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल में पहुंची. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ग्रुप ए में नंबर -1 पर मौजूद रही है. ऐसे में उसे टूर्नामेंट के तय फॉर्मेट और नियमों के हिसाब से सेमीफाइनल-1 ही खेलना पड़ेगा.   

इस तरह है सेमीफाइनल का फॉर्मेट

सेमीफाइनल 1: ग्रुप ए की पहली टीम बनाम ग्रुप बी की दूसरी टीम
सेमीफाइनल 2: ग्रुप बी की पहली टीम बनाम ग्रुप एक की दूसरी टीम

कब होगा महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मैच? 

महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर यानी रविवार को खेला जाएगा. इस फाइनल मुकाबले में सेमीफाइनल-1 की विजेता और सेमीफाइनल-2 की विजेता टीमों के बीच टक्कर होगी. एशिया कप का फाइनल मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद टीम इंडिया और श्रीलंका की की जा रही है. इन दोनों टीमों ने अब तक इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और अब तक एक भी मैच नहीं हारा है. पहले सेमीफाइनल-1 में भारत की टक्कर बांग्लादेश से होने की उम्मीद होगी. ऐसे में बांग्लादेश को भारतीय टीम आराम से हरा सकती है. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका का सामना पाकिस्तान से होने की उम्मीद है. पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन पिछले समय में जैसा लचर रहा है, उसे देखते हुए श्रीलंका फाइनल में पहुंच सकता है.   

ये भी पढ़ें : ‘बदकिस्मती से पाकिस्तान क्रिकेट में…’ मिस्बाह उल हक में माना बीसीसीआई का दम, रोहित-विराट का नाम लेकर खोली PCB की पोल

Explainer: सेमीफाइनल-1 ही क्यों खेलेगी टीम इंडिया? जानिए महिला एशिया कप में कैसे होता है इसका फैसला





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button