यूपी – कानपुर: दो दिन तक बूंदाबांदी, फिर तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी – INA

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान है कि बादल एक सप्ताह तक ऐसे ही बने रहेंगे। कानपुर परिक्षेत्र में आने वाले दो दिनों में बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद फिर तेज बारिश की संभावना है। प्रदेश के एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र प्रभारी वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आठ सितंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद बारिश घटना शुरू होगी।