खबर शहर , Agra News: लाइन हाजिर नहीं, निलंबन चाहिए – INA

फतेहपुर सीकरी। जय श्रीराम मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को अग्रवाल समाज की बैठक हुई। इसमें बुधवार को समाज की बैठक के दौरान चौकी इंचार्ज वरुण पवार पर समाज के लोगों से कथित गाली-गलौज और अभद्र भाषा के प्रयोग के आरोप को लेकर रोष जताया गया। समाज के लोगों ने कहा चौकी इंचार्ज और एक सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। यह कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। समाज ने दोनों के निलंबन की मांग की।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनय अग्रवाल ने कहा समाज के मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल लाइन हाजिर करना पर्याप्त नहीं है।

सेवा समिति दूरा के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा पद और कुर्सी से बड़ा समाज का मान-सम्मान है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के ब्रज प्रदेश अध्यक्ष विनोद अग्रवाल और ब्रज प्रदेश उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने युवाओं से समाज के सम्मान की रक्षा के लिए . आने का आह्वान किया। आगरा अध्यक्ष राजकुमार गर्ग ने कहा कि वैश्य समाज के साथ होने वाले अन्याय को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इस दौरान मुरारीलाल गोयल, अंजुल गोयल, नेमीचंद गर्ग, विनोद सांवरिया, त्रिलोकचंद मित्तल, राजू प्रधान, मदन गोपाल गर्ग, अनुज मित्तल, हनी गोयल आदि मौजूद रहे। इससे पहले रात थाने में हंगामे की सूचना पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर, वैश्य महासभा के अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल भी दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग पुलिस उपायुक्त से की थी।

इंसेट

पुलिस कमिश्नर से मिलेंगे विधायक

बैठक में मौजूद क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा किसी भी कीमत पर समाज का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा यदि समाज निलंबन की मांग कर रहा है तो वह समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर मांग को मजबूती से रखेंगे। बैठक का संचालन विपिन अग्रवाल ने किया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button