यूपी – यूपी: शनिवार तक प्रदेश से पूरी तरह विदा हो जाएगा मानसून, आने वाले दिनों में पारा बढ़ने की चेतावनी – INA

मानसून की विदाई के साथ प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बारिश थमते ही प्रदेश भर में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। माैसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में प्रदेश के औसत तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी के संकेत है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार तक प्रदेश के बचे हिस्से से भी मानसून की पूरी तरह विदाई हो सकती है।