UP News: किलो में लूटते थे सोना, पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित 3 को गिरफ्तार किया; झारखंड से लूट कर वाराणसी में थे छिपे – INA

Varanasi STF Action: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की पुलिस ने सोना लूटने वाला इंटर स्टेट गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो कि 24 अप्रैल को झारखंड से चार किलो सोना लूटकर फरार चल रहे थे. ‘किलो से मिलो’ ये इस इंटर स्टेट सोना लूटने वाले गिरोह का मूल मंत्र था. ये वहीं हाथ डालते थे, जहां सोने की ज्वेलरी भारी मात्रा में मिले.

झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही इलाके में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा से 24 अप्रैल को इस गिरोह के सदस्यों ने हथियार के दम पर चार किलो सोना और लाखों रुपए लूट थे. इसके बाद वह सभी बहुत ही शातिर तरीके से फरार हो गए थे. झारखंड पुलिस को इनपुट मिला था कि यह लुटेरे वाराणसी में कहीं छिपे हुए हैं. इसके बाद एसटीएफ बनारस यूनिट और झारखंड पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में सारनाथ से गिरोह के सरगना सहित तीन लुटेरे गिरफ्तार किए गए.

लूट का तरीका था अलग

बिहार के नवादा का रहने वाला मोहम्मद अफजल इस गिरोह का सरगना था. पंकज सिंह गोरखपुर का और सौरभ यादव मऊ का रहने वाला है. ये दोनों इस गिरोह से जुड़े हुए हैं, जो लूट की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं. वाराणसी एसटीएफ ने बताया कि इस गिरोह के लूट करने का तरीका थोड़ा अलग था. ये वहीं हाथ डालते थे जहां भारी मात्रा में सोना मिले. चाहे वो ज्वेलरी के ही फॉर्म में क्यूं न हो. 2013 में इस गिरोह ने 36 किलो सोना लूटा था.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी जीजा-साले की चाकू मारकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिले शव

सरगना चल रहे थे फरार

इस लूट में अफजल और पंकज को तीन-तीन किलो सोना मिला था. ये लूट पश्चिम बंगाल के मुथुट फाइनेंस बैंक से हुई थी. 15 मिनट में इस लूट को अंजाम दिया गया था. बाद में इस मामले में कई लोग गिरफ्तार हुए थे, लेकिन सरगना अफजल और पंकज पकड़े नहीं गए थे.

जानें कब कहां की लूट

  • 2015 में IIFL फाइनेंस कंपनी से 14 किलो सोने की लूट किए. इस मामले में भी अफजल और पंकज पकड़े नही गए.
  • 2021 में मन्नपुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी में 26 किलो सोने की लूट. रास्ते में बैरिकेडिंग कर पुलिस चेकिंग की वजह से गाड़ी और सोना बीच में ही छोड़कर फरार हुए.
  • 2021 में ही बिहार के गया में आशीर्वाद गोल्ड लोन कंपनी में दो किलो सोने की लूट की.
  • 2022 में इस गिरोह ने IIFL कंपनी पटना में 8 किलो सोने की लूट की थी.

गोल्ड पर रहता था फोकस

इस गिरोह के लूट का तरीका ये था कि ये कैश से ज्यादा गोल्ड पर फोकस करता था. ऐसे गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनियों को चिन्हित किया जाता था, जहां कर्मचारी कम हो और सिक्योरिटी का कोई विशेष इंतजाम न हो और साथ ही गोल्ड लोन के लिए रखे जाने वाले सोना हेतु लॉकर की सुविधा हो. ये गिरोह सोना लूट कर इसका पैसा मकान-जमीन और रियल एस्टेट में इन्वेस्ट करता था. पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ कर गिरोह और आपराधिक घटनाओं के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है

अमित कुमार सिंह
अमित कुमार सिंह

पिछले 15 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय, 2008 सितम्बर में नई दुनियां अख़बार दिल्ली से पत्रकारिता शुरू की. अप्रैल 2009 में ज़ी मीडिया जॉइन किया. दिसंबर 2018 तक ज़ी मीडिया में बतौर ब्यूरो चीफ बनारस रहा. जनवरी 2019 से जनतंत्र टीवी में गए और 2021 तक जिम्मेदारी निभाई.

रोमिंग जर्नलिस्ट के तौर पर जनतंत्र टीवी के लिए स्पेशल करेस्पोंडेंट की हैसियत से दिल्ली, बिहार-झारखंड और लखनऊ में अपनी सेवाएं दीं. टीवी 9 यूपी का हिस्सा बनने से पहले न्यूज़ नेशन गोरखपुर में बतौर ब्यूरो चीफ़ की भूमिका में रहे. फिलहाल टीवी 9 यूपी (डिजिटल) के लिए बनारस से सेवाएं दे रहे हैं.

Read More

google button

किलो में लूटते थे सोना, पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित 3 को गिरफ्तार किया; झारखंड से लूट कर वाराणसी में थे छिपे


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button