UP News: गजब! 3 बच्चों की मां, सरकारी टीचर, प्रेमी संग हुई फरार… BSA ने सस्पेंड किया तो भागते हुए वापस आई – INA

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के वजीरगंज क्षेत्र में तैनात एक महिला शिक्षिका का मामला इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. तीन बच्चों की मां बताई जा रही शिक्षिका अचानक घर से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. इस का पता चलने के बाद से ही परिवार, पुलिस और शिक्षा विभाग हो गया. शिक्षा विभाग ने विभागीय कार्रवाई के तहत उसे निलंबित कर दिया. इस बात की जानकारी होते ही महिला दौड़े-दौड़े विभाग के दफ्तर पहुंची, जिसने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया है.

जानकारी के अनुसार, वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात महिला शिक्षिका का लंबे समय से एक युवक से संपर्क था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती चली गईं. इसी बीच कुछ दिन पहले शिक्षिका अचानक घर से गायब हो गई. परिवार के लोगों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पति ने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया. बाद में मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दी गई.

महिला शिक्षिका सस्पेंड

मामला पुलिस तक पहुंचते ही क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. गांव की चौपालों से लेकर बाजारों तक लोग इस घटनाक्रम पर चर्चा करते नजर आए. परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि इस घटना से परिवार काफी परेशान और मानसिक तनाव में है. उधर, मामला शिक्षा विभाग तक पहुंचने के बाद अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया. बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और अनुशासनहीनता को आधार मानते हुए वीरेंद्र कुमार सिंह ने महिला शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

क्यों लौट आई शिक्षिका?

बीईओ वजीरगंज दिलीप कुमार ने बताया कि विभागीय स्तर पर पूरे मामले की जांच चल रही है. महिला शिक्षिका का कोई प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा है, जिसमें बीएसए साहब द्वारा निलंबन की कार्रवाई की गई है. सूत्रों के मुताबिक, निलंबन की जानकारी मिलने के बाद शिक्षिका वापस लौट आई है और विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर अपना पक्ष रखने की कोशिश कर रही है.

बताया जा रहा है कि शिक्षिका ने विभाग को स्पष्टीकरण देने की तैयारी भी शुरू कर दी है. हालांकि, शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक मामले में अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट और संबंधित पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. स्कूलों, गांवों और स्थानीय बाजारों में लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, पुलिस और शिक्षा विभाग दोनों अपने-अपने स्तर पर मामले की जांच में जुटे हुए हैं.

सोनू यादव
सोनू यादव

सोनू यादव पिछले 12 साल से पत्रकारिता में हैं. इनकी पत्रकारिता की शुरुआत बदायूं के ही एक निजी अखबार बदायूं अमर प्रभात से हुई थी. उसके बाद 2018 में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कदम रखा. उन्होंने JK 24×7 NEWS चैनल में पारी की शुरुआत की. यहां लंबा समय बिताने के बाद भारत समाचार और टाइम्स नाउ नवभारत चैनल में भी काम का अनुभव लिया. इसके बाद उन्होंने टीवी9 भारतवर्ष के साथ बतौर जिला संवाददाता बदायूं के रूप पारी की शुरुआत की.

Read More

google button

गजब! 3 बच्चों की मां, सरकारी टीचर, प्रेमी संग हुई फरार… BSA ने सस्पेंड किया तो भागते हुए वापस आई


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button