Sport : क्रिस गेल और शॉन मार्श को पछाड़ इस भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाला बना दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज #INA

IPL 2026 : आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम ने धमाल मचाया है. इन दोनों टीमों के 16-16 अंक हैं और दोनों ही क्रमश: प्वाइंट्स टेबल में पहले और दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं. इन दोनों टीमों के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में लगातार धमाल मचा रहे हैं. आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी इस समय गुजरात टाइटंस के बाएं हाथ के सालमी बल्लेबाज साई सुदर्शन बने हुए हैं. उन्होंने 13 मैचों में 1 शतक और 6 अर्धशतकों के साथ 554 रन बनाए हैं. उनके नाम आईपीएल 2026 में 55 चौके और 25 छक्के भी दर्ज हैं.
साई सुदर्शन ने बीते शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर 28 बॉल में 6 चौके और 3 छक्कों के साथ 53 रन बनाए. इस पारी के साथ ही उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करन ली है. साई सुदर्शन ने वो कर दिखाया है, जो क्रिस गेल और शॉन मार्श जैसे स्टार खिलाड़ी भी नहीं कर पाए हैं.
Got hurt. Came back. Scored 50.
Talk about commitment 👏 pic.twitter.com/6kU2Dj6qZs— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 16, 2026
साई सुदर्शन के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड
साई सुदर्शन ने इस पारी के साथ ही अपने 3000 टी20 रन पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही वो सबसे तेज 3000 टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. सुदर्शन ने सबसे कम पारियों में अपने तीन हजार टी20 रन पूरे किए हैं. उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल और शॉन मार्श जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.
𝑪𝒐𝒏𝒔𝒊𝒔𝒕𝒆𝒏𝒕𝒍𝒚 going from strength . strength 🤌 pic.twitter.com/VQQGhvRVUp
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 16, 2026
किन खिलाड़ियों ने कितनी पारियों में बनाए 3000 टी20 रन
साई सुदर्शन ने 78 टी20 पारियों में अपने 3000 टी20 रन पूरे किए हैं, जबकि शॉन मार्श ने 58 पारियों में अपने 3000 टी20 रन पूरे किए हैं. वनहीं डासी शॉर्ट ने 86 पारियां अपने 3000 टी20 रनों तक पहुंचने के ली है. वहीं डेवोन कॉनवे भी 86 पारियों में 3000 टी20 रन पूरे किए हैं, जबकि क्रिस गेल ने 87 पारियों में 3000 टी20 रन पूरे किए हैं.
Sai Sudharsan keeps delivering at the top 🔥#KKRvGT #IPL2026 pic.twitter.com/fGiTTfa7SN
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 17, 2026
इसके साथ ही भारतीय खिलाड़ियों में सबसे तेज यानी सबसे कम पारियों में 3000 टी20 रन पूरे करने का रिकॉर्ड तिलक वर्मा के नाम थे. उन्होंने 90 पारियों में अपने 3000 टी20 रन पूरे किए थे. अब उनको साई सुदर्शन ने पीछे छोड़ दिया है.
सबसे कम पारियों में 3000 टी20 रन
78 – साई सुदर्शन
85 – शॉन मार्श
86 – डार्सी शॉर्ट
86 – डेवोन कॉनवे
87 – क्रिस गेल
ये भी पढ़ें : IPL 2026 में किस बल्लेबाज ने लगाए हैं सबसे ज्यादा चौके, जानिए विराट कोहली किस नंबर पर मौजूद
क्रिस गेल और शॉन मार्श को पछाड़ इस भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाला बना दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









