UP News: दामाद को दिया मौत का ‘जाम’, जन्मदिन पर सल्फास मिलाकर पिलाया; 4 महीने बाद पत्नी-ससुर गिरफ्तार – INA

Agra Murder: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां जन्मदिन की पार्टी के दौरान दामाद को शराब में सल्फास देकर मौत के घाट उतार दिया गया. फॉरेंसिक लैब (FSL) की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. हर कोई हत्या के इस तरीके से काफी हैरान है.
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक युवक और उसकी पत्नी तनु के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था. 3 साल पहले हुई इस शादी में बढ़ते तनाव के बीच ससुर महेंद्र और पत्नी तनु ने मिलकर हत्या की योजना रची. योजना के मुताबिक, जन्मदिन की पार्टी के बहाने युवक को ससुराल बुलाया गया और वहां अत्यधिक शराब पिलाने के साथ-साथ उसमें सल्फास मिला दिया गया.
शराब में दिया था सल्फास
घटना के बाद रात करीब 3 बजे युवक की हालत बिगड़ी थी, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. उस समय पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था, जिसके बाद विसरा सुरक्षित रख लिया गया था. अब 4 महीने बाद आई फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट में सल्फास से मौत की पुष्टि हुई है. परिजनों के आरोपों के बावजूद शुरुआत में कार्रवाई न होने पर मृतक की मां ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था.
ये भी पढ़ें: आगरा में सिरफिरे आशिक की दबंगई, घर में घुसकर युवती को जबरन उठाने की कोशिश; शादी से किया था इनकार
4 महीने बाद पत्नी और ससुर अरेस्ट
कोर्ट के आदेश पर 5 जनवरी को थाना ट्रांस यमुना में मुकदमा दर्ज किया गया. बाद में 16 मार्च को इस मामले की जांच कमला नगर थाना पुलिस को सौंपी गई.डीसीपी सिटी अली अब्बास ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. ससुर महेंद्र ने कबूला कि झगड़े से तंग आकर उसने शराब में सल्फास मिलाकर अपने दामाद को पिलाया था. पुलिस ने पत्नी तनु और ससुर महेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मृतक की मां ने न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है. पुलिस अन्य साक्ष्यों को संकलित कर मामले में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कर रही है.
दामाद को दिया मौत का ‘जाम’, जन्मदिन पर सल्फास मिलाकर पिलाया; 4 महीने बाद पत्नी-ससुर गिरफ्तार
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,


