UP News: नेशनल हाईवे-27 पर बिछी लाशें: अयोध्या से लौटते वक्त ट्रक से टकराई कार, 6 की मौत, ड्राइवर को आ गई थी झपकी – INA

6 Died In Jalaun Accident: जालौन-झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हुपुर के पास चौरासी गुंबद के नजदीक हुआ, जहां तेज रफ्तार टवेरा कार पीछे से ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार चालक को झपकी आ जाने के कारण यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि टवेरा कार (नंबर CH 04 LT 5412) में सवार सभी लोग अयोध्या से दर्शन कर ललितपुर लौट रहे थे. जैसे ही वाहन जोल्हुपुर के पास पहुंचा, अचानक नियंत्रण बिगड़ने से कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई.
हादसे में मृतकों की पहचान ललितपुर जनपद के महरौनी थाना क्षेत्र के हरदौल मोहल्ला के रहने वाले लोगों के रूप में हुई.
इस कार में शशिकांत तिवारी (चालक) पुत्र उत्तम तिवारी, कृष्णकांत नायक पुत्र दयाशंकर, दीपक तिवारी, हरिमोहन तिवारी, भूषण तिवारी और अंशुल तिवारी स्वामी प्रसाद तिवारी और मनोज भोंडल सवार थे.
कार में बुरी तरह फंसे थे शव
घटना की सूचना मिलते ही जालौन की जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, कालपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस और एंबुलेंस कर्मियों ने क्रेन की मदद से वाहन को हटाकर शवों और घायलों को बाहर निकाला.
ये भी पढ़ें: लखनऊ में 11वीं मंजिल से कूदी रायबरेली की युवती, टीन के शेड से टकराकर नीचे गिरी, फिर जो हुआ
चालक को आ गई थी झपकी
हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुचारू कराया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह चालक को आई झपकी बताई जा रही है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.
इस मामले में जालौन की पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे का शिकार लोग ललितपुर जनपद के रहने वाले हैं. सभी लोग अयोध्या से दर्शन करके ललितपुर जा रहे थे. तभी कार चालक को झपकी आ गई, जिस कारण हादसा हुआ. पीछे से गाड़ी बड़े वाहन में घुस गई और यह हादसा हो गया.
नेशनल हाईवे-27 पर बिछी लाशें: अयोध्या से लौटते वक्त ट्रक से टकराई कार, 6 की मौत, ड्राइवर को आ गई थी झपकी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



