UP News: प्रयागराज अग्निकांड: मां का आखिरी संघर्ष! चार बच्चों को मौत से छीना, लेकिन खुद आग की लपटों में समा गई – INA

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में बच्चों को बचाने की कोशिश में मां की जिंदा जलकर मौत हो गई थी. अब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला अपने बच्चों और भतीजे को बचाती नजर आ रही है. हर कोई महिला के हौसले का तारीफ कर रहा है. महिला की मौत की घटना से इलाके में गम का माहौल है. परिजन पर दुख में डूबे हुए हैं.
जानकारी के अनुसार, 12 मई की रात करीब 9 बजे नैनी बाजार के चैंपियन गली में स्थित क्रॉकरी कारोबारी के मकान में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. इस मकान में तीन भाइयों को परिवार रहता है. कोई कुछ समझ पाता कि इससे पहले ही आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान मकान की निचली मंजिल पर मौजूद लोगों ने तो जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचा ली, लेकिन ऊपरी फ्लोर पर मौजूद महिलाएं और बच्चे फंस गए.
रेस्क्यू में हुई थी देरी
घटना की जानकारी होते ही फायर बिग्रेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. गली संकरी होने के चलते रेस्क्यू में देरी हो गई. ऊपरी फ्लोर पर फंसे लोगों के लिए नीचे से भागने के रास्ते बंद हो गए थे, इसलिए सभी छत पर चढ़ गए. इस दौरान संजीव केसरवानी नाम के व्यक्ति की भाभी किसी तरह पहली मंजिल से कूद गई, लेकिन संजीव की पत्नी अर्चना अपने तीन बच्चों और भतीजे के फंस गए. आग की लपटें तेजी से छत की ओर बढ़ रही थीं. बच्चे काफी घबरा रहे थे.
मां ने बचाई बच्चों की जान
इस दौरान अर्चना ने बिल्कुल भी हार नहीं मानी. उन्होंने बहादुरी का परिचय देते हुए पहले एक साल के बच्चे चादर में लपेट कर गली के उस पर पड़ोसियों की तरफ फेंका. 12 फीट दूर पड़ोसियों ने बच्चे को कैच कर लिया है. इस दौरान अन्य बच्चे भी छत पर मौजूद थे. अर्चना ने एक सीढ़ी की मदद से अपनी 13 साल और 10 साल की बेटी की पड़ोसी की छत तक सुरक्षित पहुंचा दिया. इसके बाद उसने अपनी भतीजे लव को भी सीढ़ी से ही दूसरी ओर भेजा.
जिंदा जलकर मां की मौत
बच्चों को बचाने के दौरान आग ने अर्चना को बुरी तरह घेर लिया था. वह देखते ही देखते जिंदा जल गई. अब महिला के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी जान की परवाह किए बिना बच्चों को बचाती नजर आ रही है. फायर बिग्रेड की टीम ने बहुत ही मेहनत से आग पर काबू पाया और उसके बाद शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था.
प्रयागराज अग्निकांड: मां का आखिरी संघर्ष! चार बच्चों को मौत से छीना, लेकिन खुद आग की लपटों में समा गई
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,



