Sport : DC से हारकर राजस्थान रॉयल्स का नहीं बिगड़ा कुछ, आसानी से प्लेऑफ में पहुंच सकती है RR, यहां समझें समीकरण #INA

Rajasthan Royals Playoff Scenario: आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद से ही क्रिकेट के गलियारों में चर्चा हो रही है कि क्या RR के पास अब प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है? तो आइए आपको इस आर्टिकल में उस समीकरण के बारे में बताते हैं, जिसकी मदद से राजस्थान की टीम आसानी से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है.

दिल्ली कैपिटल्स के हाथों RR को मिली हार

इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स को रविवार की रात दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा. मैच की बात करें, तो टॉस जीतकर अक्षर पटेल ने गेंदबाजी करने का फैसला किया और राजस्थान रॉयल्स को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जहां, पहले बैटिंग करने आई राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 193 रन बोर्ड पर लगाए और दिल्ली के सामने 194 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया. इस टारगेट को दिल्ली कैपिटल्स ने घरेलू मैदान पर 4 गेंदें शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया. नतीजन, दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट से राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया.

अंक तालिका में 6वें नंबर पर है राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन की शुरुआत तो अच्छी हुई थी, लेकिन फिर टीम की गाड़ी जीत की पटरी से उतर गई. पिछले 3 मैचों में आरआर को लगातार हार का सामना करना पड़ा है. नतीजन, RR अंक तालिका में फिलहाल 12 अंक के साथ 6वें पायदान पर काबिज है. राजस्थान ने इस सीजन अब तक खेले गए 12 मैचों में 6 मैच जीते हैं, 6 मैचों में हार का सामना किया है.

प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी राजस्थान रॉयल्स?

राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने का सबसे आसान रास्ता है कि वह बचे हुए अपने 2 लीग मैचों को जीते और 16 अंक के साथ दूसरे राउंड में पहुंचे. हालांकि, इस दौरान उसे ये भी उम्मीद करनी होगी कि चेन्नई सुपर किंग्स अपने बचे हुए 2 लीग मैच में से कम से एक मैच हार जाए. या तो फिर राजस्थान को ये सुनिश्चित करना होगा कि उसका नेट रन रेट सीएसके से बेहतर रहे. 

लेकिन, अगर राजस्थान की टीम यहां से एक मैच और हारती है, तो फिर तो उसे न केवल चेन्नई सुपर किंग्स बल्कि पंजाब किंग्स के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा. अब देखने वाली बात होगी कि आरआर दूसरे राउंड के लिए क्वालीफाई कर पाती है या नहीं.

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स को खेलने हैं 2 मैच

राजस्थान रॉयल्स को IPL 2026 में अभी 2 लीग मैच खेलने हैं. पहला मैच 19 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलना है, जो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, आखिरी लीग मैच मुंबई इंडियंस के साथ 24 मई को खेलना है, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

तारीख मुकाबला समय मैदान
19 मई 2026 राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स शाम 7:30 बजे सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
24 मई 2026 मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

ये भी पढ़ें: अब शुरू हुआ असली IPL! RCB के बाद इन 2 टीमों की प्लेऑफ में एंट्री तय, चौथे स्पॉट के लिए 3 टीमों के बीच है जंग

DC से हारकर राजस्थान रॉयल्स का नहीं बिगड़ा कुछ, आसानी से प्लेऑफ में पहुंच सकती है RR, यहां समझें समीकरण





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button