UP News: बदायूं के दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत – INA

Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जरीफनगर थाना क्षेत्र स्थित गांव उस्मानपुर के निकट तेज रफ्तार रोडवेज बस ने एक डिलीवरी बॉय को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में डिलीवरी बॉय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. थाना पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है और टक्कर मारने वाली रोडवेज बस की तलाश शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की पहचान पुष्पेंद्र (उम्र 26 वर्ष) निवासी ग्राम शमसपुर कुवरी के रूप में हुई है, जो डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था. दिल्ली-मेरठ हाईवे पर जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर के पास एक रोडवेज बस ने पुष्पेंद्र को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई, जिससे हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
ये भी पढ़ें: पिल्लों से बात नहीं करता, बाप को, तो ये थी लड़ाई की असली वजह, सामने आई परमजीत हत्याकांड की वो कहानी
शुक्रवार को कराया गया पोस्टमार्टम, रोडवेज बस की तलाश में जुटी पुलिस
26 वर्षीय बेटे की अचानक मौत की खबर सुनकर शमसपुर कुवरी गांव स्थित उसके घर में मातम पसर गया है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना पर पहुंची जरीफनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया है. पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के जरिए टक्कर मारने वाली रोडवेज बस और उसके चालक की तलाश में जुटी है.
(बदायूं से सौरभ की रिपोर्ट)
बदायूं के दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,