UP News: बरेली में एकतरफा आशिक बना हैवान! बात नहीं करने पर महिला के परिवार पर फेंक दिया एसिड… कई लोग झुलसे – INA

Bareilly Acid Attack: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शेरगढ़ कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने एक परिवार पर सोते समय तेजाब फेंक दिया. इस हमले में महिला, उसका पति और दो छोटे बच्चे बुरी तरह झुलस गए. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल है.

बताया जा रहा है कि परिवार गर्मी की वजह से घर के बरामदे में चारपाई डालकर सो रहा था. रात में मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी लगाई गई थी. इसी दौरान तड़के सुबह आरोपी युवक छत के रास्ते घर में घुस आया और मच्छरदानी के ऊपर तेजाब फेंक दिया. तेजाब गिरते ही मच्छरदानी जल गई और अंदर सो रहे लोग उसकी चपेट में आ गए. हमले में महिला, उसका पति और दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए.

एकतरफा में प्यार में हमला

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. अस्पताल में भर्ती घायल महिला ने बताया कि आरोपी युवक उमेश उससे एकतरफा प्यार करता है. वह उसे ज्यादा नहीं जानती थी, लेकिन युवक लगातार उसे परेशान करता था.

‘परेशान कर रहा था कश्यप’

महिला ने उससे बातचीत बंद कर दी थी, जिसके बाद वह नाराज रहने लगा था. पीड़ित परिवार के चाचा ने बताया कि उमेश कश्यप नाम का युवक काफी समय से महिला को परेशान कर रहा था. परिवार ने महिला को उससे दूरी बनाने के लिए कहा था. इसी वजह से महिला कुछ समय के लिए मायके चली गई थी. करीब ढाई महीने बाद वह एक हफ्ते पहले ही वापस ससुराल लौटी थी.

ये भी पढे़ं: आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कंटेनर में जा घुसी तेज रफ्तार कार पांच लोगों की मौत

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

परिजनों का आरोप है कि बातचीत बंद होने से आरोपी बौखला गया था और उसी गुस्से में उसने इस वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है. सूचना मिलते ही थाना शेरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आरोपी उमेश कश्यप के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है.

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.

मनवीर सिंह
मनवीर सिंह

मैं मनवीर सिंह 6 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं. 5 साल से टीवी9 भारतवर्ष न्यूज चैनल में सेवा दे रहा हूं. इससे पहले आजतक न्यूज चैनल के लिए भी काम किया है. क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरें पसंद हैं.

Read More

google button

बरेली में एकतरफा आशिक बना हैवान! बात नहीं करने पर महिला के परिवार पर फेंक दिया एसिड… कई लोग झुलसे


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button